फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 The Revenge Day 3 Box Office Collection: Ranveer Singh aditya Dhar Film Earning On Eid Ul Fitr

Dhurandhar 2 Box Office: ईद पर बेलगाम हुई 'धुरंधर'; 'सुल्तान' सहित इन फिल्मों को दी शिकस्त; जानिए कलेक्शन

Sat, 21 Mar 2026 10:50 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 21 Mar 2026 10:50 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Collection: फिल्म 'धुरंधर 2-द रिवेंज' की रिलीज को आज तीन दिन पूरे हो गए हैं। आज शनिवार को 300 करोड़ क्लब में फिल्म ने एंट्री ले ली है। जानिए ईद के मौके पर रणवीर सिंह की फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 The Revenge Day 3 Box Office Collection: Ranveer Singh aditya Dhar Film Earning On Eid Ul Fitr
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की दूसरी कड़ी यानी 'धुरंधर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में सजी है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगा दी थी। कल शुक्रवार को कमाई में गिरावट देखी गई। मगर, वीकएंड की शुरुआत के साथ आज इसने कैसा कारोबार किया है? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Day 3 Box Office Collection: Ranveer Singh aditya Dhar Film Earning On Eid Ul Fitr
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@

'धुरंधर 2' का पिछले दो दिनों का कलेक्शन
रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। इससे एक दिन पहले इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। कल शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई और कमाई 80.72 करोड़ रुपये रही। मगर, आज वीकएंड का इसे भरपूर फायदा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Day 3 Box Office Collection: Ranveer Singh aditya Dhar Film Earning On Eid Ul Fitr
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे दिन 'धुरंधर 2' ने कितने कमाए?
'धुरंधर 2' को आज तीसरे दिन वीकएंड और ईद की छुट्टी का दोहरा लाभ मिला है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने शनिवार को तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 339.2 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने हिंदी पट्टी में 105 करोड़ रुपये कमाए हैं। तमिल में 2.95 करोड़ और तेलुगु में पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Day 3 Box Office Collection: Ranveer Singh aditya Dhar Film Earning On Eid Ul Fitr
ईद पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

ईद पर सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'धुरंधर'
फिल्म 'धुरंधर 2' ईद के त्योहार पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप बॉलीवुड फिल्म बन गई है। अब तक इस मामले में सलमान खान की फिल्म 'भारत' पहले पायदान पर थी, जिसने ईद पर 42.30 करोड़ रुपये कमाए थे। ईद पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में नौ फिल्में सलमान खान की थीं। मगर, अब इस सूची में 'धुरंधर 2-द रिवेंज' पहले पायदान पर है।

Dhurandhar 2 The Revenge Day 3 Box Office Collection: Ranveer Singh aditya Dhar Film Earning On Eid Ul Fitr
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब

तीसरे दिन 'पुष्पा 2' को नहीं दे पाई मात
'धुरंधर 2' तीसरे दिन की कमाई के मामले में अपने पहले पार्ट से आगे निकल गई है। 'धुरंधर' ने तीसरे दिन 51.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने 'जवान' और 'पठान' को भी मात दे दी है। 'जवान' ने तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 'पठान' ने तीसरे दिन 46.27 करोड़ रुपये कमाए थे। मगर, तीसरे दिन जबर्दस्त कमाई करने के बावजूद तीसरे दिन भी 'धुरंधर 2' फिल्म 'पुष्पा 2' को मात नहीं दे पाई। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने तीसरे दिन (शनिवार को) 119.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed