सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 The Revenge Worldwide Box Office Collection ranveer Singh aditya Dhar Movie enters in 500 cr Club

Dhurandhar 2 Box Office: देश ही नहीं, विदेशों में भी 'धुरंधर 2' का भौकाल; वर्ल्डवाइड कमाई हुई 500 करोड़ पार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 22 Mar 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे ही दिन यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इसका कमाल जारी है।

Dhurandhar 2 The Revenge Worldwide Box Office Collection ranveer Singh aditya Dhar Movie enters in 500 cr Club
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की सीक्वल मूवी 'धुरंधर 2- द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने ओपनिंड पर ही सेंचुरी लगा दी। कल तीसरे दिन यानी शनिवार को यह 300 करोड़ी बन गई। वर्ल्डवाइड भी 'धुरंधर 2' आंधी चल रही है। वर्ल्डवाइड यह 500 करोड़ कुनबे में शामिल हो गई है। 

Trending Videos

Dhurandhar 2 The Revenge Worldwide Box Office Collection ranveer Singh aditya Dhar Movie enters in 500 cr Club
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' को कल ईद की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये रुपये की कमाई कर डाली, जिसमें से सिर्फ 105 करोड़ रुपये हिंदी में कमाए। तीन दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 339 करोड़ रुपये है। भारत में फिल्म ने कुछ इस तरह कारोबार किया है-
 

दिन नेट कलेक्शन
पेड प्रिव्यू 43.00 करोड़ रुपये
पहला दिन 102.55 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 80.72 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 113 करोड़ रुपये
टोटल 339 करोड़ रुपये 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Worldwide Box Office Collection ranveer Singh aditya Dhar Movie enters in 500 cr Club
धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड कितना हुआ कलेक्शन?
विदेशों में भी यह फिल्म जबर्दस्त कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 'धुरंधर 2 द रिवेंज' वर्ल्डवाइड 501.04 करोड़ रुपये कमा चुकी है। कमाई के ये आंकड़े ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर हैं। भारत में फिल्म ने 404.54 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाई की है। वहीं, 'धुरंधर 2' ने ओवरसीज 96.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बहुत जल्द यह वर्ल्डवाइड भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

Dhurandhar 2 The Revenge Worldwide Box Office Collection ranveer Singh aditya Dhar Movie enters in 500 cr Club
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

2026 में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्में
वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में 'धुरंधर 2' 30वें नंबर पर है। वहीं, सिर्फ 2026 में रिलीज हुई फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से तुलना करें तो 'धुरंधर 2' पहले नंबर पर आ गई है। साल 2026 की सबसे ज्यादा कलेक्शन (वर्ल्डवाइड) करने वाली टॉप 5 फिल्मों की सूची इस तरह है
 

फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन
धुरंधर 2 476−545 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 464.50 करोड़ रुपये
माना शंकरा वर प्रसाद गारू 300 करोड़ रुपये
द राजा साब 208.38 करोड़ रुपये
अनगनगा ओका राजू 100.20 करोड़ रुपये


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed