फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 3 Plans Release After Dhurandhar 2 Star Cast Return and Story Angle All Details in Hindi?

Ranveer Singh: क्या 'धुरंधर 2' के बाद रिलीज होगी 'धुरंधर 3'? किन स्टार्स की होगी वापसी; क्या होगा स्टोरी एंगल

Wed, 18 Mar 2026 12:07 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 18 Mar 2026 12:07 AM IST
सार

Dhurandhar 3: 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद 'धुरंधर 3' आएगी या नहीं? इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कथित तौर पर इसका तीसरा पार्ट बनने की काफी संभावना है।

विज्ञापन
Dhurandhar 3 Plans Release After Dhurandhar 2 Star Cast Return and Story Angle All Details in Hindi?
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'धुरंधर 2' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। यह फिल्म रॉ एजेंट की कहानी पर आधारित है, जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं से इंस्पायर्ड है। क्या 'धुरंधर 2' के बाद आएगा इसका तीसरा सीक्वल?

विज्ञापन

'धुरंधर 2' रिलीज
'धुरंधर 2' का पूरा नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। यह ईद के मौके पर आ रही है। इसका पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च से शुरू हो रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह फिर से एक्शन में दिखेंगे। यह 'धुरंधर' का सीक्वल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'धुरंधर 3' के बारे में अपडेट्स
'धुरंधर 2' की रिलीज से ठीक पहले 'धुरंधर 3' को लेकर कई जानकारी सामने आ रही हैं। कथित तौर पर क्या आदित्य धर के पास 'धुरंधर 3' का आइडिया और स्टोरी तैयार है? अगर ऐसा है तो 'धुरंधर 2' में ही 'धुरंधर 3' का कोई बड़ा हिंट या पोस्ट-क्रेडिट सीन हो सकता है, जैसे पहले पार्ट में दूसरे का एलान किया गया था। अगर 'धुरंधर 2' भी अच्छा बिजनेस करती है, तो 'धुरंधर 3' की संभावना बन सकती है।

विज्ञापन

अगर 'धुरंधर 3' आती हैं तो कौन स्टार्स की होगी वापसी?
'धुरंधर 3' अगर आती है तो इसमें मुख्य स्टार रणवीर सिंह की वापसी लगभग पक्की है, क्योंकि वह इस फिल्म के मुख्य हीरो हैं। वहीं संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन में से कुछ की वापसी हो सकती है, लेकिन अभी इसकी कोई कन्फर्मेशन नहीं है। नई एंट्रीज या सरप्राइज कैमियो भी आ सकते हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक लिस्ट नहीं आई है।

'धुरंधर 3' का स्टोरी एंगल क्या होगा?
'धुरंधर 3' की स्टोरी वहीं से आगे बढ़ सकती है, जहां 'धुरंधर 2' की कहानी खत्म होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' में जो कहानी छूटेगी या नया ट्विस्ट आएगा, उसी को आगे बढ़ाकर तीसरा पार्ट बन सकता है। यह 'धुरंधर यूनिवर्स' का क्लाइमेक्स पार्ट हो सकता है।

'धुरंधर 2' की रिलीज के साथ होगा 'धुरंधर 3' का फैसला?
कुल मिलाकर, 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद ही 'धुरंधर 3' की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। फैंस को इंतजार करना होगा कि फिल्म कितनी सफल होती है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन ही इसके तीसरे सीक्वल को ग्रीन सिग्नल देगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed