सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Aditya Dhar Explains Amazing Detail In this spl Ranveer Singh Scene

आदित्य धर ने 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के एक सीन को लेकर किया पोस्ट, समझाईं बारीकियां; लिखा- 'यकीन आपने मिस...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 01 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar Movie: आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो गई है। यहां यह काफी लोकप्रिय हो रही है और लोगों की तारीफें मिल रही हैं। 'धुरंधर' को लेकर आदित्य धर ने एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 

Dhurandhar Aditya Dhar Explains Amazing Detail In this spl Ranveer Singh Scene
आदित्य धर फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

'धुरंधर' का क्रेज नेटफ्लिक्स पर इसकी ओटीटी रिलीज के चलते अभी भी चरम पर है। इस चर्चा के बीच, एक यूजर ने रणवीर सिंह और रहमान डकैत के गिरोह के बाकी सदस्यों के बंदूक पकड़ने के तरीके में अंतर की ओर ध्यान दिलाया। निर्देशक आदित्य धर का इस अंतर के पीछे का स्पष्टीकरण आपको चौंका देगा।

Trending Videos

आदित्य धर का पोस्ट
निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर' के एक खास डिटेल पर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजहरी बंदूक को सही और सुरक्षित तरीके से पकड़ता है, यानी ट्रिगर से उंगली दूर रखता है। वहीं दानिश पांडोर का किरदार उजैर बलोच (रहमान डकैत का भाई) बंदूक को अलग और गलत तरीके से पकड़ता है, जहां उंगली ट्रिगर पर रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य का नोट
आदित्य धर ने इस पोस्ट के साथ लिखा, हमजा जरूरत पड़ने तक ट्रिगर से उंगली दूर रखता है और सोच-समझकर गोली चलाता है। लेकिन उजैर की उंगली ट्रिगर पर रहती है, जिससे गुस्से या गलती से गोली चल सकती है और निर्दोष लोग घायल हो सकते हैं। उन्होंने हमजा और उजैर की तस्वीर भी शेयर की ताकि अंतर समझ सकें।

फिल्म 'धुरंधर' की कहानी
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं। यह 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी एक भारतीय गुप्तचर एजेंट के इर्द-गिर्द है, जो पाकिस्तान के कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है और एक खतरनाक गिरोह को खत्म करने की कोशिश करता है। यह असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित है। यह अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी इसकी शूटिंग चल रही है। हाल ही में मुंबई में शूटिंग के कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और संजय दत्त (एसपी असलम चौधरी) के बीच तनाव भरे सीन दिख रहे हैं। इस फिल्म के फैंस अब सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'बॉर्डर 2' का तूफान, जानें सनी देओल की फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed