सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhurandhar song shararat actress ayesha khan shared getting threats of assault

'धुरंधर' के गाने शरारत फेम एक्ट्रेस आयशा खान का छलका दर्द, बोलीं- ‘रोज झेलती हूं दुष्कर्म की धमकियां’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Mar 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Ayesha khan on Getting Rape Threats: ‘धुरंधर’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस आयशा खान ने अपने उपर रोज होने वाले उत्पीड़न और इस डर से प्रभावित होने के बारे में कई बातें शेयर कीं।

dhurandhar song shararat actress ayesha khan shared getting threats of assault
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshaakhan_official
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री आयशा खान ने अपने बॉडी शेमिंग और उन्हें सोशल मीडिया पर मिलने वाली दुष्कर्म की धमकियों के बारे में अपना दुख बयां किया। एक्ट्रेस ने इससे जुड़े अपने कड़वे अनुभव को भी साझा किया।

Trending Videos


बॉडी फिगर की वजह से रिजेक्शन का सामना
अभिनेत्री आयशा खान, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने शरारत में नजर आई थीं। उन्होनें याद करते हुए बताया कि, जब वो बारहवीं कक्षा में थीं तब उन्हें टी-सीरीज के एक गाने में सेकेंड लीड की भूमिका निभाने का मौका मिला था। मगर शूटिंग से सिर्फ एक रात पहले उन्हें रोल के लिए ओवर वेट होने कारण हटा दिया गया। आगे 'वी द वुमन' कार्यक्रम में आयशा ने कहा कि उन्हें इससे उभरकर अपने लुक को लेकर आत्मविश्वास महसूस करने में काफी वक्त लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

dhurandhar song shararat actress ayesha khan shared getting threats of assault
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@ayeshaakhan_official

हर दिन झेलना पड़ता है लुक्स को लेकर उत्पीड़न
एक्ट्रेस आयशा खान ने कहा कि, ‘ सोशल मीडिया पर हर रोज मेरे शरीर के लेकर अभद्र कमेंट्स का सामना करना होता है। एक साधारण सा टॉप भी पहनती हूं तो लोगों के रिएक्शन का डर रहता है। स्कर्ट भी पहनती हूं तो लोगों को बुरा लगता है। इस वजह से अब कुछ भी पोस्ट करने से पहले सोचना पड़ता है कि लोग इसे किस तरह से देखेगें। इन सब की वजह से मुझे काफी डर भी लगता है कि पता नहीं वो मेरे साथ क्या करना चाहते हैं। मनचाहा पोस्ट करने पर मेरा कमेंट सेक्शन पढ़ने का मन भी नहीं करता। क्योंकि उसमें वो लिखते हैं कि उन्हें मौका मिले तो वह मेरे साथ क्या करना चाहते हैं। 
 

हर दिन मिलती हैं दुष्कर्म की धमकियां 
शरारत फेम आयशा खान ने अपने उत्पीड़न के बारे में बताया कि, ‘अगर इन धमकियां देने वालों में इतनी ताकत होती तो वह रेपिस्ट ही बन जाते। यह सिर्फ मामूली टिप्पणियां नहीं हैं। मुझे हर रोज ऐसी धमकियां मिलती हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि इन सब पर कड़ी कार्यवाही की जा सके। मगर में यह सोचती हूं कि अगर में सेलिब्रिटी न होती तो शायद ये धमकियां सच्चाई बन जातीं। 


 

dhurandhar song shararat actress ayesha khan shared getting threats of assault
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshaakhan_official

टीवी से की थी शुरूआत 
आयशा खान ने अपनी शुरूआत एकता कपूर द्वारा निर्मित सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी। जिसके बाद 'बालवीर रिटर्न्स' में भी काम किया। इसके बाद तेलुगु फिल्म 'मुखचित्रम' में सपोर्टिंग कास्ट के रूप में नजर आयी थीं। हाल हीमें उन्हें 'धुरंधर' के गाने शरारत से पहचान मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed