{"_id":"69bbef57c26d427c95075b22","slug":"dhurandhar-the-revenge-song-sher-e-baloch-did-not-impressed-this-time-to-aurdience-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेर-ए-बलूच एंथम नहीं कर सका पर्दे पर कमाल; क्या अक्षय की तरह रणवीर के गाने को मिलेगा दर्शकों से प्यार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शेर-ए-बलूच एंथम नहीं कर सका पर्दे पर कमाल; क्या अक्षय की तरह रणवीर के गाने को मिलेगा दर्शकों से प्यार?
Mon, 23 Mar 2026 07:30 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:30 PM IST
सार
Sher-e-Baloch Song in Dhurandhar 2: 'धुरंधर' के मशहूर गाने 'FA9LA' और अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इसी वजह से इस बार मेकर्स ने पार्ट 2 में शेर-ए-बलोच एंथम रखा है। हालांकि, यह गाना उतना पॉपुलर हुआ नहीं जितनी मेकर्स को उम्मीद थी।
विज्ञापन
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' की कहानी के साथ- साथ रिक्रिएट किए हुए गानों को भी काफी पसंद किया गया था। इन गानों में से एक था अक्षय खन्ना पर फिल्माए गया फ्लिपराची का गाना 'FA9LA'। इसे गाने और इसमें प्रदर्शित किए गए अक्षय खन्ना के हुक स्टेप को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
इसी की तर्ज पर 'धुरंधर द रिवेंज' में मेकर्स ने शेर-ए-बलोच एंथम पेश किया। फिल्म में इस गाने को रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी पर फिल्माया गया है।

अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' में 'दीदी' का उपयोग
यह गाना तब आता है जब रणवीर को शेर-ए-बलोच के सम्मान से नवाजा जाता है। उनके स्वागत में एक जश्न रखा गया है। इसी दौरन अल्जीरियाई सिंगर खालिद द्वारा लिखा और गाया यह गाना बजता है। इस ओरिजिनल गाने का नाम 'दीदी' है। इस गाने को रीक्रिएट किया गया है। ओरिजिनल गाना एक अरबी राई गीत है, जो 1992 में रिलीज हुआ था।
फिल्म में इसे इस बार भी हूबहू पिछली बार की तरह ही फिल्माया गया। फर्क सिर्फ इतना था कि पिछली बार जहां अक्षय डांस करते नजर आए थे, वहीं इस बार उनकी जगह रणवीर डांस करते दिखते हैं। हालांकि, अब तक इस गाने को कोई खास पहचान मिली नहीं है। फिल्म देखने के बाद किसी ने इसे याद भी नहीं रखा। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि यह गाना अब तक तो अपना जलवा बिखेरने में कामयाब नहीं हो पाया।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी के जासूसी सफर की कहानी है। इसमें काफी खून-खराबा है। फिल्म में हमजा के असली मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है। ‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, इस किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे।
तगड़ी कमाई कर रही फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मात्र चार दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़े पार कर दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।