मुंबई में हुई 'धुरंधर द रिवेंज' की स्पेशल स्क्रीनिंग, आदित्य धर और सारा अर्जुन के अलावा कई स्टार्स हुए शामिल
Dhurandhar The Revenge Special Screening: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। जिसमें फिल्म के निर्देशक आदित्य धर से लेकर सारा अर्जुन और संजय दत्त भी शामिल हुए।
विस्तार
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मुंबई में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें आदित्य धर, सारा अर्जुन के अलावा संजय दत्त भी नजर आए। इन सभी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
सारा अर्जुन और आदित्य धर
मुंबई में फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और सारा अर्जुन भी पहुंचे। इस दौरान लिफ्ट का इंजार करते हुए सारा और आदित्य किसी मामला पर बात करते नजर आए। वह काफी देर तक बातें करते रहें और जब लिफ्ट आ गई तो वह स्क्रीनिंग के लिए चले गए।
सारा और आदित्य का लुक
इस दौरान आदित्य सिंपल लुक में भी हैंसम नजर आए और सारा सिल्वर ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में सारा अर्जुन ने यालीना जमाली मजारी की भूमिका निभाई है।
संजय दत्त
'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में संजय दत्त अपने डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। संजय ने इस दौरान पर्पल रंग का पठानी सूट पहना रखा है और अपने इस लुक को ब्लैक गॉगल से और भी शानदार बना दिया। संजय ने फिल्म में एस पी चौधरी का किरदार निभाया है।
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल भी 'धुरंधर' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस दौरान अर्जुन स्टाइलिश अंदज में नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अर्जुन ने इस फिल्म में मेजर इकबाल की भूमिका निभाई है।
आयशा खान
'धुरंधर' के गाने 'शरारत' से प्रसिद्ध हुईं आयशा खान भी 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग पर नजर आईं। इस दौरान आयशा ने टू-पीस ड्रेस पहनी हुई है और वह इसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
यामी गौतम
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग में उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम भी पहुंचीं। इस दौरान यामी व्हाइट रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। यामी काफी देर तक सारा अर्जुन से बात करती नजर आईं। यामी के चेहरे पर 'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता की खुशी साफ नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram