हिन्दी सिनेमा इंडस्ट्री की नई और सबसे युवा सिंगिग सेन्सेशन कही जा रहीं ध्वनि भानुशाली बिलिनेयर स्टार हो गई हैं। सबसे कम उम्र में यूट्यूब पर एक बिलियन व्यूज बटोरने वाली ध्वनि की कामयाबी का जश्न मुंबई में शानदार तरीके से मनाया गया। इस पार्टी में ध्वनि ने लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ अपने गानों की परफॉरमेंस दी और खूब तालियां बटोरीं।
सबसे कम उम्र में ध्वनि भानुशाली ने पाया ये अनोखा मुकाम, बिलिनेयर स्टार को बधाई देने पहुंचे सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्वनि के गाने लेजा रे ने 458 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं, वहीं वास्ते ने 541 मिलयन। इसी का जश्न मनाने के लिए टी सीरीज की तरफ से एक खास पार्टी रखी गई। ध्वनि अपनी इस पार्टी में किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं हैं। काली रंग की चमचमाती इस वन पीस ड्रेस में ध्वनि बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं। ध्वनि के साथ यहां उनकी मां रिंकू और पिता विनोद भानुशाली भी मौजूद रहे। इनके अलावा ध्वनि के साथ यहां उनके हिट गानों पर साथ काम कर चुके सभी कलाकार भी यहां मौजूद नज़र आए।
पढ़ें: बाहुबली के मामा कटप्पा का होने जा रहा टेलीविजन डेब्यू, इस शो में निभाएंगे खास किरदार