फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी ने शेयर किया वीडियो, लड़का बोला- मैंने देखे हैं जीजू, तोहफे में दिए 400 करोड़ रुपये

Thu, 26 Sep 2019 06:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 26 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Viral Video Shared by Rakhi Sawant on instagram about her husband Ritesh
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पहले जहां वो दीपक कलाल के चलते सुर्खियों में थीं तो वहीं कुछ दिन बाद राखी ने शादी से सुर्खियां बंटोरी। लेकिन अब राखी अपने पति को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो सामने आया है जो दावा कर रहा है कि उसने राखी के पति को देखा है।

Viral Video Shared by Rakhi Sawant on instagram about her husband Ritesh
rakhi sawant - फोटो : social media

दरअसल इंस्टाग्राम पर राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में इस बार राखी नहीं बल्कि एक लड़का नजर आ रहा है। वीडियो में लड़का राखी सावंत के पति को देखने का दावा कर रहा है। वहीं साथ ही साथ वो राखी के पति रितेश के बारे में कई खुलासे भी कर रहा है।

Viral Video Shared by Rakhi Sawant on instagram about her husband Ritesh
rakhi sawant - फोटो : social media

वीडियो में लड़के ने कहा- 'हाय राखी मैम, आज मैंने रितेश जीजू को अपनी आंखों से देखा। वो देखने में बहुत ज्यादा हैंडसम हैं। आप लोग यकीन नहीं करोगे, वो बहुत ज्यादा रिच हैं, उनके पास इतने ज्यादा डॉलर्स हैं, पाउंड्स हैं कि आज वो हवा में उछाल रहे थे उनको हवा में। इसके साथ ही वो राखी मैम को भी 5 करोड़ पाउंड्स (करीबन साढ़े चार सौ करोड़ रुपये) देकर गए हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Video Shared by Rakhi Sawant on instagram about her husband Ritesh
rakhi sawant - फोटो : social media

इसके आगे वीडियो में लड़का कहता है- 'आप लोग झूठ समझते हो राखी मैम की बातों को। आप लोगों को लगता है कि राखी मैम की शादी नकली है, लेकिन जिस दिन आप लोग अपनी आंखों से देखोगे उस दिन आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आज मैंने उनको अंबानी फैमिली के बाहर देखा है, उनके पास लैंबोर्गिनी है। वो बहुत ज्यादा रिच हैं। तुम लोगों को सब झूठ लगता है गाइज... तुम लोग पागल हो। 

विज्ञापन
Viral Video Shared by Rakhi Sawant on instagram about her husband Ritesh
राखी सावंत - फोटो : social media

गौरतलब है कि वीडियो के ऊपर लिखा है- 'आज मैंने रितेश जीजू को देखा, वो बहुत हैंडसम हैं'। बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के साथ ही ये लड़का ट्रोल होने लगा है और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

पढ़ें: चार दिन के बेटे को लेकर घूमने निकलीं एमी जैक्सन, शेयर कीं फर्स्ट आउटिंग की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed