{"_id":"68c2b6477466d6dca000d206","slug":"dia-mirza-shares-glimpses-from-20-years-of-parineeta-celebrations-photos-videos-memories-for-life-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dia Mirza: 'जीवन भर की यादें', दीया मिर्जा ने 'परिणीता' के 20 साल पूरे होने के जश्न की यादें की ताजा; लिखा नोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dia Mirza: 'जीवन भर की यादें', दीया मिर्जा ने 'परिणीता' के 20 साल पूरे होने के जश्न की यादें की ताजा; लिखा नोट
Thu, 11 Sep 2025 05:37 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:37 PM IST
सार
20 Years Of Parineeta Celebrations: दीया मिर्जा ने फिल्म 'परिणीता' के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज हो 20 साल पूरे हुए हैं। वहीं आज दीया ने इस फिल्म के 20 साल पूरे होने सेलिब्रेशन की खास तसीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा किए।
विज्ञापन
दीया मिर्जा और विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। यह तस्वीरें फिल्म 'परिणीता' की रिलीज के 20 साल पूरे होने के जश्न के दौरान की हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज के 20 साल हुए हैं।
विज्ञापन
दीया मिर्जा का पोस्ट
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर जश्न की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें विद्या बालन, श्रेया घोषाल, राजकुमार हिरानी और बाकी कलाकार नजर आए। दीया ने लिखा कि यह रात प्रदीप सरकार की खूबसूरत फिल्म 'परिणीता' को याद करने की थी, जो उनकी खुशी और प्यार को दर्शाती है। दीया की इस पोस्ट पर पत्रलेखा ने लाल वाले इमोजी बनाए। भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'तुम बेहद खूबसूरत हो'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'परिणीता' के बारे में
'परिणीता' शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1914 के बंगाली उपन्यास पर आधारित एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने बनाया है। इस फिल्म में विद्या बालन, संजय दत्त, सैफ अली खान, राइमा सेन और दीया मिर्जा ने अभिनय किया है। यह फिल्म ललिता और शेखर की प्रेम कहानी है, जो बचपन के दोस्त हैं और धीरे-धीरे प्यार में पड़ते हैं। शेखर के पिता की साजिशों से गलतफहमियां होती हैं, लेकिन आखिर में शेखर का प्यार जीत जाता है। फिल्म ने 53वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पहली फिल्म का अवॉर्ड जीता।

दीया का करियर
दीया हाल ही में 'नादानियां' फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी भी हैं। यह एक टीन रोमांटिक कॉमेडी है, जो एक अमीर स्कूली लड़की की कहानी है, जो बदला लेने के लिए किराए का प्रेमी ढूंढती है।
यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'ध्यान भटकाने...', करण जौहर ने टॉक्सिक लोगों को लेकर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सेलेब्स ने किया सपोर्ट