सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dibyendu Bhattacharya Exclusive Interview Actor Talk About Anushka Sharma Movie Chakda Xpress Delay

Exclusive: अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ क्यों अटकी है? दिब्येंदु भट्टाचार्य ने साझा की बड़ी वजह

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Mon, 18 May 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Dibyendu Bhattacharya Exclusive Interview: रवि किशन स्टारर सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ में दिब्येंदु भट्टाचार्य के किरदार की भी खूब चर्चा रही। अमर उजाला से हुई हालिया बातचीत में अभिनेता ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया। साथ ही बताया कि क्यों अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ रिलीज नहीं हो रही है?

Dibyendu Bhattacharya Exclusive Interview Actor Talk About Anushka Sharma Movie Chakda Xpress Delay
अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘मॉनसून वेडिंग’ से अपना करियर शुरू करने वाले दिब्येंदु भट्टाचार्य आज हिंदी फिल्मों और सीरीज की दुनिया का चर्चित नाम बन चुके हैं। गंभीर किरदारों में वह दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ जाते हैं। अमर उजाला डिजिटल से की गई बातचीत में दिब्येंदु भट्टाचार्य ने अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के अटकने का असल कारण साझा किया है। 

Trending Videos

दिब्येंदु भट्टाचार्य फिल्म की रिलीज पर क्या बोले? 
दिब्येंदु भट्टाचार्य से जब फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के बारे में सवाल किया गया तो वह कहते हैं, ‘कई सारी खबरें चलती रहती हैं। लोग हमेशा इस फिल्म के बारे में सवाल पूछते हैं। लेकिन सच कहूं तो मेरे पास कोई पक्की खबर नहीं है। अगर मेरे पास भी कोई खबर होती तो सबसे पहले मैं ही बताता आपको बताता।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, ‘यह अभी तक रिलीज क्यों नहीं हो पाई, इसका सही कारण मुझे बिल्कुल नहीं पता है। शायद ऊपर के लेवल पर कुछ चल रहा होगा। पोर्टल, चैनल या बाकी चीजों को लेकर कुछ अटका होगा। ऐसी बातें अक्सर हम तक पूरी तरह से नहीं पहुंचती हैं। लेकिन हां, मैं भी बाकी लोगों की तरह यही चाहता हूं कि यह फिल्म जल्द से जल्द ऑडियंस  तक पहुंचे जाए।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: ‘आदिपुरुष’ की आलोचनाओं के बाद रणबीर की ‘रामायण’ पर बोले सैफ, VFX और पौराणिक फिल्मों पर कही ये बात 

Dibyendu Bhattacharya Exclusive Interview Actor Talk About Anushka Sharma Movie Chakda Xpress Delay
अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा के अभिनय को कहा शानदार
दिब्येंदु भट्टाचार्य आगे कहते हैं, ‘जहां तक मुझे याद हमने इस फिल्म की शूटिंग कोविड से पहले की थी। फिल्म पूरी तरह तैयार है। डबिंग भी हो चुकी है और मेरे हिस्से का सारा काम भी पूरा हो चुका है। जिस तरीके से यह लिखी गई है, उससे मुझे हमेशा लगा कि यह बहुत बड़े लेवल पर जा सकती है। मेरे हिसाब से इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है।’

फिल्म की कहानी को लेकर भी साझा की जानकारी
अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने ‘चकदा एक्सप्रेस’ की कहानी का भी जिक्र इंटरव्यू में किया है। वह कहते हैं, ‘यह बहुत अच्छी फिल्म है। आज की तारीख में महिला क्रिकेट को और ज्यादा मोटिवेशन देने के लिए ऐसी फिल्म का आना बहुत जरूरी है। मेरे हिसाब से यह फिल्म रिलीज होनी ही चाहिए।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed