फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Arijit Singh Indirectly Refuse To Work With Composers Pritam AR Rahman Mithoon Singer Reply Goes Viral

क्या अरिजीत ने प्रीतम और रहमान के साथ काम करने से कर दिया इनकार? दिया ऐसा जवाब कि नेटिजन्स भी चौंके, जानिए सच

Wed, 25 Feb 2026 11:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Feb 2026 11:00 PM IST
सार

Arijit Singh: लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह ने बीते दिनों अचानक प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का एलान कर फैंस को चौंका दिया था। अब उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ नामी कंपोजर्स के साथ काम न करने का संकेत दिया है। जानिए क्या है सच्चाई?

विज्ञापन
Did Arijit Singh Indirectly Refuse To Work With Composers Pritam AR Rahman Mithoon Singer Reply Goes Viral
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिंगर अरिजीत सिंह ने जब से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का एलान किया है, तब से लगातार सुर्खियों में हैं। उनके इस फैसले से फैंस को तगड़ा झटका लगा था और वे लगातार सिंगर से अपील कर रहे हैं कि वे प्लेबैक सिंगिंग न छोड़ें। इस बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे अरिजीत सिंह का बताया जा रहा है। इस पोस्ट ने इसलिए नेटिजन्स का ध्यान खींचा, क्योंकि अरिजीत कुछ नामी कंपोजर्स के साथ काम करने से इनकार करते दिखे हैं। क्या वाकई ऐसा है? जानिए

विज्ञापन

फैंस के नाम अरिजीत का संदेश!
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। यह एक्स अकाउंट पर @Atmojoarjalojo नाम के हैंडल से साझा किया गया है, जिसे अरिजीत सिंह का अकाउंट बताया जा रहा है। इसमें फैंस के नाम एक मैसेज लिखा है, जो कुछ इस तरह है:

'यह मैसेज सिर्फ मेरे सुनने वालों के लिए है। अगर आप मेरे सुनने वाले नहीं हैं, तो प्लीज अभी इसे पढ़कर स्वाइप न करें, यह एक छोटी सी रिक्वेस्ट है। हैलो, प्रियजनों। मैं बस आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आपसे प्यार करता हूं। इस बेरहम दुनिया में आपकी मेहरबानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हालांकि, मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन पेंडिंग गानों की लिस्ट कम नहीं है, आप जानते हैं। मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने होंगे। लोगों को समझाने में मत पड़ो, कितनी बार ऐसा करोगे? बहुत सारे अधूरे गाने हैं, वे पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद इस पूरे साल। शायद यह अगले साल भी आ जाए। शांत रहो। इस प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने की कोशिश करो। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन हटाओ, पांच ग्राम छोड़ो। प्यार करो, ध्यान करो। जय देवी'!

विज्ञापन
विज्ञापन

अरिजीत का जवाब सुन हैरान रह गए फैंस
इस पोस्ट पर एक यूजर ने अरिजीत से यह आग्रह किया है कि 'आपको प्रीतम, मिथुन, और रहमान के लिए नए असाइनमेंट नहीं रोकने चाहिए। ये आपको सुनने वाले सभी फैंस की तरफ से गुजारिश है'। इस पर अरिजीत की तरफ से लिखा गया है, 'कुछ लोग खुद के लिए कंपोज करते हैं। किसी और के लिए नहीं'। अरिजीत के इस जवाब ने सभी को चौंका दिया है। 



क्या वाकई अरिजीत सिंह ने किया है इनकार? 
अरिजीत सिंह ने प्रीतम, रहमान और मिथुन के साथ काम करने से इनकार किया है, यह सच नहीं है। दरअसल, एक्स पर जिस हैंडल से यह पोस्ट किया गया है, वह अरिजीत सिंह का नहीं है। अमर उजाला के सूत्रों के मुताबिक, यह अरिजीत सिंह के नाम पर बनी एक फर्जी आईडी है, जिससे लगातार इस किस्म के मैसेज किए जा रहे हैं। यूं भी गौर करने वाली बात ये है कि अपने संन्यास का एलान यूं खामोशी से कर देने वाले अरिजीत इस तरह का पोस्ट साझा करेंगे और फिर नेटिजन्स के सवालों के जवाब इस भाषा में देंगे यह अपने आप में हैरान करने वाली बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed