फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Anurag Kashyap Again Talk About Bollywood Studios Behaviour

Anurag Kashyap: अटक चुकी हैं अनुराग की पांच फिल्मों की रिलीज, बिग स्टूडियो को फिर ठहराया जिम्मेदार

Wed, 01 Jan 2025 03:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 01 Jan 2025 03:37 PM IST
सार

एक बार फिर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के बड़े स्टूडियो को निशाने पर लिया है। उन्होंने बताया है कि उनकी पांच फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। खासकर फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर उन्हें काफी दुख है। यह फिल्म लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Director Anurag Kashyap Again Talk About Bollywood Studios Behaviour
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हाल ही में निर्देशक अनुराग कश्यप ने यह ऐलान किया कि वह मुंबई छोड़ साउथ में बस जाएंगे। इसकी वजह उन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर जो सोच हैं, उसे जिम्मेदार बताया। वह मानते हैं कि अब बॉलीवुड में अच्छी फिल्में बनाने का उत्साह खत्म हो गया है। हालिया दिए गए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने यह सब बातें कहीं। साथ ही यह भी बताया कि बॉलीवुड में उनकी पांच फिल्में रिलीज के लिए तरस रही हैं। खासकर ‘कैनेडी’ के रिलीज ना होने के कारण वह काफी परेशान हैं। 

विज्ञापन

 

कैनेडी रिलीज ना होने को लेकर दुखी
साल 2023 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जहां इसकी काफी तारीफ हुई। लेकिन तब से यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस बात का अनुराग को दुख है। वह हालिया दिए गए इंटरव्यू में कहते हैं, ‘मैंने पांच फिल्में बनाई है, जो अब तक रिलीज नहीं हो पाई हैं। कैनेडी फिल्म तो ऐसे लोगों के पास है, जिन्होंने आजतक फिल्म नहीं बनाई। स्टूडियो वाले कहते हैं कि आप अपनी हिस्सेदारी बढ़ाओ, पैसा कमाओ और मुनाफा लाओ।’ 

Anurag Kashyap: बेटी आलिया के लिए एक्टिंग में काम ढूंढते थे अनुराग कश्यप, बोले- शादी के बाद मुझे मिली शांति 

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हो गए हैं अनुराग 
अनुराग आगे कहते हैं कि उनमें अब लड़ने की ताकत नहीं बची है। यही सब कारण हैं कि वह बॉलीवुड वालों से परेशान हैं। साथ ही बॉलीवुड में अब अच्छी फिल्में बनाने का उत्साह भी अनुराग को नजर नहीं आता है।

Vinta Nanda: विनता ने साधा अनुराग कश्यप पर निशाना, बोली- ‘मुनाफे के लिए इंडिपेंडेंट सिनेमा नहीं बेचा होता तो… 

विज्ञापन

Director Anurag Kashyap Again Talk About Bollywood Studios Behaviour
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टार ट्रीटमेंट पर भी तंज कसा 
अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में एक्टर्स के बिहेवियर पर भी पिछले दिनों बात की है। वह एक इंटरव्यू में कहते हैं कि हिंदी फिल्मों में हर एक्टर को स्टार ट्रीटमेंट चाहिए। ऐसे में फिल्में बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। जबकि साउथ इंडस्ट्री में ऐसा नहीं है, बडे़ से बड़ा एक्टर फिल्म के बाकी लोगों की तरह ही खुद को ट्रीट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed