फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Deepak Tijori Questions Cbfc The Half Muted Abuses In Dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ में आधी म्यूट की गई गालियों पर दीपक तिजोरी ने उठाए सवाल, सेंसरशिप पर कहा- ‘किसकी सुरक्षा कर रहे?’

Thu, 26 Mar 2026 08:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 26 Mar 2026 08:42 PM IST
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार कमाई के बीच एक्टर-निर्देशक दीपक तिजोरी ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की थिएटर रिलीज में गाली-गलौज को आधा म्यूट करने पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Director Deepak Tijori Questions Cbfc The Half Muted Abuses In Dhurandhar 2
दीपक तिजोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में है। अब एक्टर-निर्देशक दीपक तिजोरी ने फिल्म में आधी म्यूट की गई गालियों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की पॉलिसी पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन


सेंसरशिप का मकसद समझ नहीं आता
दीपक तिजोरी ने पोस्ट कर लिखा- ‘मुझे मानना पड़ेगा… शायद मैं कुछ मिस कर रहा हूं। शायद मेरे पास वह सोच या समझ नहीं है जो सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) या उसके बोर्ड मेंबर्स के पास है। क्योंकि मैं सच में समझ नहीं पा रहा हूं।
विज्ञापन


आधी गालियां म्यूट क्यों करें और बाकी आधी रहने दें? कभी कुछ पूरी तरह म्यूट, कभी आधा म्यूट। खासकर जब फिल्म पहले से ही 18+ सर्टिफाइड है, यानी साफ है कि मूवी एडल्ट के लिए है। तो हम सच में किसकी सुरक्षा कर रहे हैं? और किससे, आधा शब्द सुनने से?

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepak Tijori (@deepaktijoriteam)

‘आधा म्यूट’ करना कितना समझदारी है?
फिर आता है वो हिस्सा जो सच में भ्रम पैदा करता है। वही फिल्म एक-दो महीने में ओटीटी पर पूरी तरह बिना म्यूट के रिलीज हो जाती है, जैसे बनी थी और वहीं बच्चे इसे घर पर देख लेते है, परिवार के साथ, सब कुछ पूरी तरह सुनते हुए।

तो मैं बस समझना चाहता हूं, ईमानदारी से, थिएटर में एडल्ट के लिए कुछ ‘आधा म्यूट’ करना कितना समझदारी है, जब वही कंटेंट जल्दी ही घर पर पूरी आवाज में उपलब्ध हो जाता है? शायद इसका कोई लॉजिक है जिसे मैं नहीं देख पा रहा या फिर, शायद हम गलत चीजों पर ज्यादा सोच रहे हैं।

 

'धुरंधर 2' के बारे में 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म धुरंधर 2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 745.23 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, नेट कलेक्शन 623.97 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed