सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Rohit Shetty House Firing News Police Investigate Case Update

पुणे में पकड़े गए आरोपी, कुख्यात गैंग से जुड़े तार; रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले की जांच तेज

Kiran Jain किरण जैन
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Shetty Residence Shooting News Update: शनिवार देर रात डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जूहू स्थिति घर के बाहर फायरिंग हुई। इस मामले की जांच कहां तक पहुंची है? जानिए।

Director Rohit Shetty House Firing News Police Investigate Case Update
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। जिस समय यह फायरिंग हुई, उस वक्त रोहित शेट्टी घर के अंदर ही मौजूद थे। घटना के बाद जुहू पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला आरोपी केवल एक ही था। पुलिस ने इस मामले में रोहित शेट्टी का बयान भी दर्ज किया है।इसके बाद पुणे पुलिस ने भी चार आरोपियों को इसी मामले में पकड़ा है।

Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
पुलिस ने घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी चलते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में गैंगस्टर लिंक की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, सलमान समेत कई सेलेब्स के साथ हुई ऐसी ही घटना

Director Rohit Shetty House Firing News Police Investigate Case Update
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 12 टीमें बनी 
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच सौंपी गई है। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमें बनाई गई हैं। 
पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल इस मामले में तमाम एंगल से जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर लिंक को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया रोहित शेट्टी का बयान
इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहित शेट्टी का बयान दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक रोहित शेट्टी से पूछा जा रहा है कि क्या उन्हें कभी कोई धमकी मिली थी। किसी पर उन्हें शक है। डायरेक्टर रोहित से उन तमाम बातों के बारे ने पूछा जा रहा है, जिससे जांच में कोई मदद मिल सके।

पुणे में पकड़े गए कथित आरोपी
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में अब पुणे पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुणे के वारजे और कर्वेनगर इलाके से चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों आरोपी देश की एक कुख्यात गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुणे पुलिस इन चारों आरोपियों को आगे की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें: कभी 35 रुपये के लिए भी किया काम, अब कारों के शौकीन रोहित शेट्टी करोड़ों की संपत्ति के मालिक; जानें नेटवर्थ  

जांच में अब तक सामने आए ये नए अपडेट 

  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावर बाइक से जुहू इलाके में आया। रोहित शेट्टी के घर से थोड़ी दूर पर बाइक खड़ी की, इसके बाद पैदल चलकर शेट्टी टावर (रोहित शेट्टी की बिल्डिंग का नाम) तक पहुंचा। घर के बाहर पहुंचकर हमलावर ने फायरिंग की और फरार हो गया।
  • पुलिस के मुताबिक सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग और रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग में समानताएं नजर आ रही हैं। दोनों केस के मोड ऑपरेंडी एक जैसे नजर आ रहे हैं। 
  • रोहित शेट्टी मामले में क्या बिशनोई गैंग का हाथ है? इस बारे में अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस इन दोनों केस के मोडस ऑपरेंडी की जांच कर रही है।
  • हमलावर ने वारदात वाली जगह के नजदीक एक ऑटो ड्राइवर से बात की थी। ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को बताया की हमलावर ने उससे पूछा था कि कल्याण चलोगे? तो ड्राइवर ने कहा, ‘कल्याण दूर है, मैं आपको जुहू के नजदीक वाले स्टेशन पर छोड़ सकता हूं।’ अब पुलिस इस ड्राइवर का बयान दर्ज कर रही है। 
  • क्राइम ब्रांच की टीम भी वारदात वाली जगह पर पहुंची है। हमलावर को देखने वाले ऑटो ड्राइवर से उन्होंने भी पूछताछ की है। 
  • एक फोरेंसिक टीम भी डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर पहुंची थी, उन्होंने फोरेंसिक सैंपल्स कलेक्ट किए हैं।  
  • पुणे के वारजे और कर्वेनगर इलाके से चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।
  • पुणे पुलिस इन चारों आरोपियों को आगे की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपने वाली है।

रोहित शेट्टी से पहले इस सेलेब्स के घर के बाहर हुई फायरिंग 
रोहित शेट्टी से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर के बाहर फायरिंग हो चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर सलमान खान के घर पर भी इसी तरह गोली चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। वहीं कपिल शर्मा के कनाडा में स्थिति कैप्स कैफे के बाहर भी तीन बार फायरिंग हो चुकी है। इसी तरह दिशा पाटनी के पिता के घर के बाहर भी फायरिंग का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed