Mardaani 3 Box Office: 'मर्दानी 3' ने रविवार की छुट्टी का उठाया कितना फायदा? जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
Mardaani 3 Movie Collection: फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज को तीन दिन पूरे हो गए हैं। आज रविवार को इसने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
विस्तार
यशराज फिल्म्स की लोकप्रिय फ्रेंजाईजी 'मर्दानी' की तीसरी किस्त इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला 'बॉर्डर 2' से है। 30 जनवरी को रिलीज हुई 'मर्दानी 3' ने बीते दो दिनों औसत प्रदर्शन किया था। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का इस फिल्म ने कितना फायदा लिया है? पढ़िए इस रिपोर्ट में...
बीते दो दिनों कैसा रहा प्रदर्शन?
फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में लौटी हैं। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी गुमशुदा बच्चियों को खोजने के मिशन पर निकली हैं और इसके पीछे काम करने वाले गैंग का पर्दाफाश करती हैं।
- फिल्म 'मर्दानी 3' ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- कल शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखी गई।
- 'मर्दानी 3' ने कल 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' का दबदबा है। यह फिल्म 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में रानी मुखर्जी के सामने बड़ी चुनौती है। सैकनिल्क पर खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 'मर्दानी 3' ने 5.92 करोड़ रुपये कमाए हैं। अंतिम आंकड़े आने तक इनमें इजाफा होगा।
कितना हुआ 'मर्दानी 3' का नेट कलेक्शन?
रानी की 'मर्दानी 3' का टोटल नेट कलेक्शन 16.17 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को करीब 75 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। बजट के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म का प्रदर्शन औसत ही माना जाएगा। रानी मुखर्जी व अन्य सितारों के अभिनय की तारीफ हो रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन ने भी तालियां बटोरी हैं। इसके बावजूद कमाई के मामले में यह फिल्म करिश्मा दिखाती नजर नहीं आ रही।
'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो आज रविवार को 10वें दिन इसने 19.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह आंकड़ा 'मर्दानी 3' के मुकाबले कहीं ज्यादा है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 271.93 करोड़ रुपये हो चुका है।
