सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IFTDA strongly condemned firing incident outside Rohit Shetty Mumbai residence expressed deep safety concerns

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले की IFTDA ने की निंदा, अशोक पंडित बोले- 'ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Feb 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Shetty House Firing: लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई के जूहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई। शनिवार देर रात हुई इस गोलीबारी की घटना पर इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने चिंता जताते हुए कड़ी निंदा की है।

IFTDA strongly condemned firing incident outside Rohit Shetty Mumbai residence expressed deep safety concerns
रोहित शेट्टी-अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

‘सिंघम’ सीरीज फेम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। हर कोई इस घटना पर हैरान है। साथ ही सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहा है। इसे लेकर इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने भी चिंता जाहिर की है। IFTDA की तरफ से एक बयान जारी कर घटना की कड़ी निंदा की गई है।

Trending Videos


आईएफटीडीए ने क्या कहा?
आईएफटीडीए के अक्ष्यक्ष और फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्टेटमेंट साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी आलोचना की है। साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवीस से निजी तौर पर इस मामले की निगरानी करने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अगली बार गोली छाती पर...' किसने ली रोहित शेट्टी फायरिंग मामले की जिम्मेदारी? कहा- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा

सीएम से की अपील
जारी बयान में लिखा है, 'फिल्म इंडस्ट्री रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंता में है। रोहित शेट्टी भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित और आइकॉनिक निर्देशकों में से एक हैं। ऐसी घटनाएं डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता'। उन्होंने आगे लिखा है, 'मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वे खुद इस मामले की निगरानी करें'।

कहा- 'एसोसिएशन रोहित शेट्टी के साथ है'
उन्होंने आगे कहा कि एसोसिएशन का मानना है कि इस गंभीर घटना से इंडस्ट्री की नैतिकता और आत्मविश्वास को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। आईएफटीडीए को पूरा भरोसा है कि मुंबई पुलिस सख्त कार्यवाई करेगी। आईएफटीडीए इस मुश्किल समय में रोहित शेट्टी और उनके पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। बता दें कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुणे पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा है। मामले की जांच मुंबई क्राइम कर रही है। इसी बीच हमले की जिम्मेदारी लेना वाला एक पोस्ट वायरल हुआ। जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed