{"_id":"579c68544f1c1b8b3b21e4e9","slug":"dishoom-banned-in-pakistan-starcast-upset","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'ढिशूम' पर पाकिस्तान में लगी रोक, स्टारकास्ट नाराज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'ढिशूम' पर पाकिस्तान में लगी रोक, स्टारकास्ट नाराज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'ढिशूम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में फिल्म 'ढिशूम' की शुरुआत धीमी रही लेकिन फिर भी दर्शक फिल्म के मसाले से खुश नजर आए। वहीं पाकिस्तान के लोग इस फिल्म से खुश नहीं है और वहां 'ढिशूम' की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है। जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और नर्गिस फाकरी अभिनीत फिल्म 'ढिशूम' 29 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई थी जिस पर पाकिस्तान ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में लोग नाराज
ढिशूम का पोस्टर
ढिशूम के जूनैद अंसारी उर्फ वरुण धवन इस खबर से खासे नाराज दिख रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- Really upset that #Dishoom is banned in pakistan. I don't think the film eventually shows any country in a bad light. It's a wrong decision. (पाकिस्तान में ढिशूम के बैन होने से बहुत दुखी हूं। ये एक गलत फैसला है। फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है।)
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस
वरुण धवन ने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नहीं दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले क्रिकेट के फाइनल मैच के 36 घंटे पहले एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी का अपहरण कर लिया जाता है लेकिन इसमें पाकिस्तान की छवि को खराब करने जैसा कुछ नहीं है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में 'ढिशूम' पर रोक लगने से फिल्म को काफी नुकसान होगा।