सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Do Deewane Sehar Mein actor Siddhant Chaturvedi opens up on his dating status

सिद्धांत चतुर्वेदी ने लव लाइफ को लेकर किए खुलासे, जानकर होगी हैरानी; बोले- 'कोई ऐसा जिसके साथ सपने शेयर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Feb 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Siddhant Chaturvedi Love Life: सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी डेटिंस स्टेटस के बारे में खुलकर बात की है।
 

Do Deewane Sehar Mein actor Siddhant Chaturvedi opens up on his dating status
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी नई फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के प्रमोशन के दौरान कई चीजों को लेकर बातचीत की। उनकी यह फिल्म इस साल 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धांत के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के प्रचार के दौरान सिद्धांत ने अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।
Trending Videos

सिद्धांत चतुर्वेदी की लव लाइफ
जब एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी से पूछा गया कि आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में कोई कलाकार प्यार में पड़े बगैर कैसे रह सकता है और अपने पार्टनर को भावनात्मक सुरक्षा कैसे दे सकता है, तो उन्होंने कहा, 'जिंदगी में हमेशा काम, परिवार, प्यार और खुद के लिए अलग-अलग जगह बनाने का बैलेंस रहता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा बनाते हैं जिंदगी में बैलेंस
उन्होंने आगे बताया, 'यह बैलेंस समझदारी और अभ्यास से आता है। कोई इससे पैदा नहीं होता। कभी-कभी कुछ बातें समझ आ जाती हैं, लेकिन जिंदगी कई चीजों का मिश्रण है। प्यार आपकी पूरी जिंदगी नहीं है, काम भी आपकी पूरी जिंदगी नहीं है। ये सब उसके हिस्से हैं। बैलेंस अभ्यास से बनता है। इसमें गलतियां करना, सही इंसान ढूंढना, सही जवाब तलाशना शामिल है। जब आप इस बारे में जागरूक रहते हैं और जिंदगी को सिर्फ एक चीज पर केंद्रित न करके पूरी तरह देखते हैं, तो बैलेंस बन जाता है।'

सिद्धांत को क्यों खेलना पसंद है PS5?
उन्होंने कहा, 'जब आपके पास कोई ऐसा हो, जिसके साथ सपने शेयर कर सको, अच्छा परिवार हो, और सेहत अच्छी हो, तो बैलेंस की जरूरत हर जगह पड़ती है। मुझे लगता है कि मैंने अभी तक पूरा बैलेंस नहीं बनाया है, लेकिन मैं कोशिश करता हूं कि हर दिन सेहत, परिवार और काम सबको समय दूं। अभी प्यार नहीं है, इसलिए उसकी कमी महसूस होती है। इस कमी को भरने के लिए मैं PS5 गेम खेलता हूं।”


यह भी पढ़ें: क्या ‘ओ रोमियो’ को मिला वीकएंड का फायदा? जानें ‘तू या मैं’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन

कब रिलीज होगी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’
फिल्म‘दो दीवाने सहर में’ एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रवि उदयावर द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित, इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं (शशांक और रोशनी) में हैं। यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: ईशा सेंटर में सारा अर्जुन-तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने जमकर किया डांस, देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed