फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Don 3 Controversy CINTAA Padmini Kolhapure Supports Ranveer Singh Says We Stand By Him

‘हमें रणवीर पर गर्व है’, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच एक्टर के समर्थन में उतरीं CINTAA की उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे

Fri, 29 May 2026 07:29 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 29 May 2026 07:29 PM IST
सार

Padmini Kolhapure Supports Ranveer Singh: ‘डॉन 3’ विवाद के बीच पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का समर्थन किया है। जानिए उन्होंने रणवीर के समर्थन में क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Don 3 Controversy CINTAA Padmini Kolhapure Supports Ranveer Singh Says We Stand By Him
रणवीर सिंह और पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह के फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद, अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) द्वारा एक्टर पर बैन लग चुका है। लेकिन बैन के बाद भी ये मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


अब सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की उपाध्यक्ष व अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर का समर्थन किया है। CINTAA का आरोप है कि फिल्म से रणवीर के बाहर होने से लगभग 45 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है। एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित के अनुसार, यह मामला 11 अप्रैल का है, जब फरहान ने अपनी शिकायत लेकर संघ से संपर्क किया था।

विज्ञापन

हम रणवीर के साथ हैं
आईएनएस से बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, ‘CINTAA को रणवीर सिंह को अपना सदस्य बनाकर गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। यह बात सार्वजनिक हो चुकी है, इसलिए मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहती। हम उनके साथ हैं, उनके लिए मौजूद हैं। अगर उन्हें कभी हमारी जरूरत पड़े, तो हम रणवीर सिंह के लिए हमेशा तत्पर हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Don 3 Controversy CINTAA Padmini Kolhapure Supports Ranveer Singh Says We Stand By Him
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने कही ये बात
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब रणवीर सिंह पर प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबरों को लेकर एफडब्ल्यूआईसीई की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। इससे पहले रणवीर के आधिकारिक प्रवक्ता ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। हालांकि बयान में एफडब्ल्यूआईसीई के निर्देश या उन पर लगे आरोपों का सीधा जिक्र नहीं किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन 3 से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी है, क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर चर्चाओं और व्यक्तिगत संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए।’

बयान में यह भी कहा गया कि रणवीर इस मामले को लेकर चल रही अटकलों में सार्वजनिक रूप से कुछ जोड़ना नहीं चाहते। फिलहाल, न तो रणवीर सिंह और न ही फरहान अख्तर ने व्यक्तिगत रूप से इस विवाद पर विस्तार से कुछ कहा है।

Don 3 Controversy CINTAA Padmini Kolhapure Supports Ranveer Singh Says We Stand By Him
रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर ने किया है ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी का निर्देशन
‘डॉन’ फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक है। शाहरुख खान द्वारा पिछली दो फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने के बाद, ‘डॉन 3’ की घोषणा की गई और रणवीर सिंह को इस बार इस भूमिका के लिए चुना गया। हालांकि, फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म से उनके बाहर निकलने से अब एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed