{"_id":"6542b81a7b9490822600974a","slug":"dunki-star-shahrukh-khan-birthday-know-unknown-facts-about-actor-life-and-career-2023-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: 58 साल के हुए बॉलीवुड के 'बादशाह', आइए जानें कैसे बने शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: 58 साल के हुए बॉलीवुड के 'बादशाह', आइए जानें कैसे बने शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Thu, 02 Nov 2023 09:26 AM IST
सार
सुपरस्टार शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। हर कोई उनके एक्टिंग का कायल है। सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय के जादू से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता को कोई ‘किंग खान’ कहता है तो कोई ‘रोमांस किंग’ तो कोई ‘बॉलीवुड का बादशाह'।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सुपरस्टार शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। हर कोई उनके एक्टिंग का कायल है। सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय के जादू से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता को कोई ‘किंग खान’ कहता है तो कोई ‘रोमांस किंग’ तो कोई ‘बॉलीवुड का बादशाह'। किसी ने भी ऐसा नही सोचा नहीं था कि साधारण सा दिखने वाला दिल्ली का एक लड़का फिल्मों की दुनिया में अपना एक दिन इस कदर नाम करेगा और शोहरत कमाएगा लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और एक्टिंग के दम पर शाहरुख खान ने यह कर दिखाया और आज वह बॉलीवुड के बादशाह के रुप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। आज किंग खान अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके फिल्मी करियर के बारे में..
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस देश ही नहीं दुनियाभर में हैं। दिल्ली की गलियों में अपना बचपन गुजारने वाले शाहरुख खान हमेशा रंगीन मिजाज वाले रहे हैं। कॉलेज की बदमाशियों से लेकर मुंबई के जुहू बीच पर सरेआम अपने प्यार, गौरी का हाथ मांगने की कहानी लाजवाब रही हैं। इस हीरो ने हिंदी सिनेमा के परदे पर अपना अलग ही साम्राज्य कायम किया है। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली के एक साधारण परिवार में जन्में शाहरुख खान ने छोटे पर्दों से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1988 में धारावाहिक ‘फौजी’ उनके करियर का पहला टीवी शो था। इसी शो के जरिये वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना लिए, इसके बाद काफी लंबे समय तक शाहरुख ने टीवी पर काम किया और फिर वह समय आया जब उनके हाथ लगी बॉलीवुड की पहली फिल्म ‘दीवाना’ जो उन्हें स्टार बनाया।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं है। जिसमे ‘दीवाना’ के अलावा राजू बन गया जेंटलमैन, बाजीगर, डर, करण अर्जुन, यस बॉस, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, बादशाह, मोहब्बतें, देवदास, मैं हूं ना, स्वदेश, डॉन 2 जैसी कई तमाम उनकी सुपर हिट फिल्में रही हैं। हालांकि इस लिस्ट मे और भी कई सारे फिल्मों के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की गिनती आज भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से होती है। वहीं कुछ दिनों पहले किंग खान की आई फिल्म जवान को उनके फैंस का खूब प्यार मिला है। अब उनके फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस खास अवसर पर उनकी अगली फिल्म डंकी को लेकर कोई नई जानकारी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान ने इस साल दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में 'पठान' और 'जवान' दी हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। इन फिल्मों के बाद अब एक्टर राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आने वाले हैं। वहीं, किंग खान सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी कैमियो करते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।