फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Easter Sunday 2026: Sara Ali Khan Celebrate Easter with father Saif Ali Khan stepmother Kareena and family

सारा अली खान ने करीना कपूर-सैफ अली खान के साथ मनाया ईस्टर संडे; दादी और बुआ भी आईं नजर, फैंस से पूछा ये सवाल

Sun, 05 Apr 2026 04:53 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 05 Apr 2026 04:53 PM IST
सार

Easter Sunday 2026: आज 05 अप्रैल को ईस्टर संडे मनाया जा रहा है। ईस्टर ईसाई धर्म का बेहद महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। सारा अली खान ने भी इसे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है।

विज्ञापन
Easter Sunday 2026: Sara Ali Khan Celebrate Easter with father Saif Ali Khan stepmother Kareena and family
सारा अली खान अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सारा अली खान सभी धर्मों में यकीन रखती हैं। वे होली-दिवाली, ईद, रक्षाबंधन सभी त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाती हैं। आज वे ईसाई धर्म के पर्व ईस्टर संडे को भी सेलिब्रेट करती दिखी हैं। यह त्योहार सारा ने करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ सेलिब्रेट किया। सारा ने फोटोज शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछा है।

विज्ञापन

Easter Sunday 2026: Sara Ali Khan Celebrate Easter with father Saif Ali Khan stepmother Kareena and family
सारा अली खान अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

सौतेली मां करीना के साथ दिखी सारा की बॉन्डिंग
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। सारा के अलावा सैफ-करीना, सोहा अली खान, सबा और सारा के भाई इब्राहिम अली खान भी हैं। सारा की दादी और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी तस्वीरों में नजर आ रही हैं। इनके अलावा सारा के फूफा व एक्टर-निर्देशक कुणाल खेमू भी हैं।

इस 'धुरंधर' सिंगर के फैन हैं सनी देओल; मुलाकात के बाद की तारीफ; कहा- इनके गानों ने मेरी फिल्म को खास बना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

Easter Sunday 2026: Sara Ali Khan Celebrate Easter with father Saif Ali Khan stepmother Kareena and family
सारा अली खान अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा ने पूछा यह सवाल
सारा अली खान अपने पोस्ट के साथ मजेदार कैप्शन लिखने के लिए भी मशहूर हैं। इस पोस्ट के साथ भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है। सारा ने कैप्शन लिखा है, 'रविवार की शुभकामनाएं और ईस्टर की बधाई। क्या कोई अंदाजा लगा सकता है कि सबसे बड़ा दावत खाने वाला कौन है'? सारा के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खान फैमिली में ईस्टर संडे पर खास आयोजन रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


विज्ञापन

सारा अली खान का वर्क फ्रंट
सारा के इस पोस्ट पर नेटिजन्स पूरे परिवार को ईस्टर की बधाई दे रहे हैं। सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आएंगी। इसमें वे आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed