एकता कपूर ने टेलीविजन पर की राजपाल यादव की आर्थिक मदद, दान की शो पर जीती अपनी रकम; हैरान हुए अक्षय कुमार
Ektaa Kapoor Helps Rajpal Yadav: एकता कपूर ने टेलीविजन पर एक शो के दौरान कुछ ऐसा किया कि वो सुर्खियों में आ गईं। राजपाल के लिए एकता कपूर की इस मदद को हर कोई सराह रहा है। जानिए क्या रही वजह…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकता कपूर इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी क्रम में एकता अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ फिल्म की बाकी कास्ट राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी नजर आए। जबकि अक्षय कुमार शो के होस्ट ही हैं। ऐसे में तीनों ने मिलकर शो पर काफी मजे किए। लेकिन एकता ने शो के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसको लेकर अब वो चर्चाओं में हैं और लोग उनके इस काम की तारीफ कर रहे हैं।
एकता ने की राजपाल की आर्थिक मदद
एकता कपूर ‘भूत बंगला’ की बाकी कास्ट राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ अक्षय के शो पर पहुंचीं। इस दौरान तीनों ने गेम के दौरान धनराशि जीती और काफी मस्ती भी की। इसी दौरान एकता कपूर ने शो पर जीती अपनी धनराशि को अभिनेता राजपाल यादव को दे दिया। टेलीविजन शो पर ऐसा करने से एकता सुर्खियों में आ गईं।
एकता का यह फैसला शो के उस सेगमेंट के दौरान आया, जहां प्रतियोगियों को अपनी जीती हुई राशि का उपयोग करने का विकल्प दिया जा रहा था। उन्होंने राजपाल यादव को आर्थिक सहायता देने का विकल्प चुना। एकता के इस काम की अब सराहना की जा रही है। हालांकि, सटीक राशि का खुलासा सार्वजनिक रूप से नहीं किया गया है।
चेक बाउंस मामले में फंसे हैं राजपाल
राजपाल यादव 2010 के चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी मुश्किलों में फंसे हुए हैं। वो इन दिनों अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। उन्हें 9 करोड़ रुपए से अधिक की रकम अदा करनी है। हालांकि, इस दौरान उनकी मदद को कई सेलेब्स सामने आए हैं। अब एकता कपूर ने टीवी पर राजपाल की मदद करके सुर्खियां बटोरी हैं।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ को एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है। फिल्म में अक्षय कुमार प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।