सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Esha Deol calls brother Bobby Deol finest actor today after watching Bandar

Esha Deol on Bandar: एशा देओल ने फिर की भाई बॉबी देओल की तारीफ, फिल्म 'बंदर' को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 05 Jun 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Esha Deol Watched Bobby Deol Movie Bandar: एशा देओल ने फिल्म 'बंदर' देखी और अपने भाई बॉबी देओल के अभिनय की जमकर तारीफ की। 'बंदर' फिल्म देखने के बाद एशा देओल ने भाई बॉबी देओल को 'आज का सबसे बेहतरीन अभिनेता' बताया।

Esha Deol calls brother Bobby Deol finest actor today after watching Bandar
एशा देओल फिल्म बंदर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की नई फिल्म 'बंदर' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले मुंबई में इसकी एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस शो में बॉबी देओल की बहन और अभिनेत्री एशा देओल भी शामिल हुईं। एशा ने बॉबी के अभिनय की जमकर तारीफ की है।

Trending Videos

एशा ने सोशल मीडिया पर जताया प्यार
'बंदर' मूवी देखने के बाद एशा देओल ने इंस्टाग्राम पर बॉबी देओल के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बॉबी और उनकी पत्नी तान्या देओल के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, 'आप अपने सबसे बेहतरीन रूप में हैं, बिना किसी शक के आप आज के सबसे शानदार अभिनेता हैं। शाबाश भैया।' 

इसके साथ ही एशा ने फैंस से अपील की कि वे सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को जरूर देखें। बाद में बॉबी देओल ने भी इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर शेयर करके बहन को धन्यवाद दिया। 'बंदर' को लेकर बॉबी देओल ने कहा, 'हम सब ऐसे रोल करने का सपना देखते हैं, जो हमारी एक्टिंग की ताकत को दिखा सकें, लेकिन ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते। मुझे खुशी है कि मुझे यह मौका मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Esha Deol calls brother Bobby Deol finest actor today after watching Bandar
बॉबी देओल की फिल्म बंदर - फोटो : X

क्या है फिल्म 'बंदर' की कहानी?
फिल्म 'बंदर' को मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने बनाया है। बॉबी और अनुराग ने पहली बार किसी फिल्म में साथ काम किया है। 'बंदर' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक ढलती उम्र के टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर उसकी पुरानी प्रेमिका बलात्कार का आरोप लगाती है।

विज्ञापन

Esha Deol calls brother Bobby Deol finest actor today after watching Bandar
अनुराग कश्यप और बंदर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'बंदर' मूवी की स्टार कास्ट
फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है और अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स बॉबी देओल के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Esha Deol calls brother Bobby Deol finest actor today after watching Bandar
बॉबी देओल - फोटो : instagram @iambobbydeol

बॉबी देओल की अगली फिल्म 'अल्फा'
'बंदर' के बाद बॉबी देओल जल्द ही यश राज फिल्म्स की बड़ी एक्शन फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगे। यह वाईआरएफ (YRF) के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें इससे पहले 'था टाइगर', 'वॉर' और 'पठान' जैसी फिल्में बन चुकी हैं। इस फिल्म में बॉबी के साथ आलिया भट्ट, शरवरी और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे और यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।


यह भी पढ़ें: 'पेद्दी' ने पहले दिन कमाए 100 करोड़, राम चरण की पत्नी उपासना ने ऐसे मनाया जश्न, देखकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed