Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: क्या वरुण की कॉमेडी फिल्म में दिखा नयापन? जानें फैंस की प्रतिक्रिया
Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: शुक्रवार को वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में कॉमेडी का रंग जमाने के मकसद से रिलीज हुई। क्या वह अपने इस मकसद में कामयाब रही? जानिए, फिल्म को लेकर फैंस, ऑडियंस ने एक्स (ट्विटर) पर कैसा रिव्यू दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेविड धवन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर रहे हैं। उनकी ऐसी फिल्मों ने 90 के दशकों का खूब मनाेरंजन किया है। इसी अंदाज के साथ उन्होंने बेटे वरुण धवन काे लेकर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बनाई। यह फिल्म फैंस, ऑडियंस को कैसी लगी, पढ़िए एक्स (ट्विटर) रिव्यू में।
फैंस ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर एक यूजर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह एक आम रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, ऐसी फिल्में हमने पहले भी कई बार देखी हैं। इसकी कहानी इंटरवल के बाद शुरू होती है, लेकिन अब तक इसमें नयापन और मौलिकता की कमी खलती रहती है।’
एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस फिल्म का आइडिया 1984 की फिल्म 'मिकी एंड मॉड' से लिया गया है। वरुण धवन ने अपना किरदार बहुत जबरदस्त एनर्जी के साथ निभाया है। वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म थिएटर में जोरदार हंसी और पुरानी यादों का अहसास कराती है।
#YeJawaniIshqToHonaHai
— Jeet Mallick (@JEETMALLICK2) June 5, 2026
A typical rom-com we've seen many times before. The main plot kicks in at the interval, but so far it lacks freshness and originality. pic.twitter.com/CEU06Z1nhK
#HaiJawaniTohIshqHonaHai review : A Crazy comedy about one man with two pregnant partners directed by #DavidDhawan.
— Funbir Singh (@FunbirSingh) June 5, 2026
The basic idea of one man and two simultaneously pregnant partners is from Micki & Maude from 1984. #VarunDhawan displays remarkable energy as a man torn between… pic.twitter.com/gfWZXFxRJJ
फिल्म की कहानी वेडिंग फोटोग्राफर जस्स (वरुण धवन) की है, जिसकी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) उससे इसलिए तलाक लेना चाहती है क्योंकि वो बच्चा चाहता है। बानी इसके लिए तैयार नहीं है। बानी अलग होते वक्त जस्स से मूव ऑन करने के लिए कहती है। फिर जस्स की जिंदगी में प्रीत (पूजा हेगड़े) आती है। कुछ महीनों बाद बानी को पता चलता है कि वो प्रेग्नेंट है तो वो जस्स के पास लौट आती है। दूसरी तरफ प्रीत भी प्रेग्नेंट हो जाती है। यही सिचुएशन पूरी फिल्म में कॉमेडी का माहौल बनाने की कोशिश करती है।