सब्सक्राइब करें

'मेरी सबसे प्यारी मां दुलारी', अनुपम खेर ने मां को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; लिखा- 'हर जन्म में आपका बेटा...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 05 Jun 2026 10:12 AM IST
सार

Anupam Kher Mother Dulari Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपनी मां दुलारी को जन्मदिन की शुभकमानएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
anupam kher wishes mother dulari happy birthday with lovely and emotional note share photos
अनुपम खेर मां दुलारी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर वैसे तो ज्यादातर अपनी मां दुलारी के साथ कई मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन आज अनुपम ने खास अपनी मां के जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। अनुपम ने अपनी मां की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और एक भावुक नोट भी लिखा है।



anupam kher wishes mother dulari happy birthday with lovely and emotional note share photos
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम ने शेयर की कई तस्वीरें
अनुपम खेर ने अपनी मां और परिवार के कई सदस्यों के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुपम के साथ अनकी मां की कई प्यारी तस्वीरें हैं। अनुपम की इन तस्वीरों में उनकी मां के साथ राजू खेर की भी कई तस्वीरें हैं। राजू और अनुपम भाई हैं। अनुपम ने पहली तस्वीर पर लिखा, 'जिंदगी।'   
 

Trending Videos
anupam kher wishes mother dulari happy birthday with lovely and emotional note share photos
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर ने लिखा भावुक नोट
अनुपम ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मां दुलारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। और कैप्शन में लिखा, 'मेरी सबसे प्यारी मां दुलारी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।' इसके साथ ही अनुपम ने लिखा, आप हमारे जीवन में भगवान का दिया हुआ सबसे सुंदर उपहार हैं। आपका प्यार, आपकी सीख, आपका सब्र और हर मुश्किल समय में डटे रहने की आपकी ताकत मुझे हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher wishes mother dulari happy birthday with lovely and emotional note share photos
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

'आपने जिंदगी जीना सिखाया'
अनुपम ने आगे लिखा, 'आपने मुझे सिर्फ पैदा ही नहीं किया, बल्कि जिंदगी जीना भी सिखाया है। दूसरों की इज्जत करना, मुश्किलों में हिम्मत न हारना और कामयाबी मिलने पर भी घमंड न करना- यह सब मैंने आपसे ही सीखा है।'

विज्ञापन
anupam kher wishes mother dulari happy birthday with lovely and emotional note share photos
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

'आपकी दुआओं की वजह से मिली कामयाबी'
अनुपम ने आगे लिखा, 'आज मैं जो कुछ भी हूं और मुझे लोगों से जो भी प्यार और सम्मान मिलता है, वह सब आपकी दुआओं और आपके दिए अच्छे संस्कारों की वजह से है। मेरी हर कामयाबी के पीछे आपकी मेहनत और आपका भरोसा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed