{"_id":"6a218262a3a62a8b22033ed4","slug":"chunky-panday-drop-hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-bts-photos-with-varun-dhawan-pooja-mrunal-david-steal-the-show-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंकी पांडे ने शेयर की 'है जवानी तो इश्क होना है' की बीटीएस तस्वीरें, वरुण-मृणाल और पूजा हेगड़े ने लूट ली महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चंकी पांडे ने शेयर की 'है जवानी तो इश्क होना है' की बीटीएस तस्वीरें, वरुण-मृणाल और पूजा हेगड़े ने लूट ली महफिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:28 PM IST
सार
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BTS Photos: डेविड धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' कल यानी 5 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले आज चंकी पांडे ने 'है जवानी तो इश्क होना है' की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है'
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने आज सोशल मीजिया पर 'है जवानी तो इश्क होना है' की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में चंकी फिल्म के अभिनेता वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और निर्देशक डेविड धवन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है'
- फोटो : इंस्टाग्राम
चंकी ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें
चंकी पांडे ने इंस्टाग्राम पर स्कॉटलैंड से अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग के दौरान की कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। इस फिल्म में चंकी पांडे ने डॉ. गुलाटी का किरदार निभाया है।
3 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है'
- फोटो : इंस्टाग्राम
सभी के साथ दिए पोज
चंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। चंकी पांडे ने लिखा कि उन्हें इस फिल्म में डॉक्टर (डॉ. गुलाटी) का रोल निभाने में बहुत मजा आया। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वे कल सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को जरूर देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की स्टार कास्ट
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, जिमी शेरगिल और मनीष पॉल ने मुख्य भूमिका निभाई है। मौनी रॉय इस फिल्म में कैमियो भूमिका में नजर आएंगी। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को रमेश तौरानी ने बनाया है।
विज्ञापन
5 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है'
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। 'है जवानी तो इश्क होना है' से पहले वरुण अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' जैसी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।