Kesari 2: अमृतसर में ‘केसरी 2’ देखकर भावुक हुए शहीदों के परिवार, बयां हुई जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। साथ ही यह फिल्म लोगों को भावुक भी कर रही है। हाल ही में इस फिल्म को देखने के लिए जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों के परिवार आए। अमृतसर के एक सिनेमाघर में परिवार जन पहुंचे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों ‘केसरी 2’ सिनेमाघरों में लगी है, यह फिल्म थिएटर में दस दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड के दर्द को बयां करती है। हाल ही में अमृतसर में इस फिल्म को देखने के लिए जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों के परिवार भी आए। फिल्म देखकर परिवार के लोग भावुक नजर आए। जानिए, शहीदों के परिवार ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
शहीदों के परिवार क्या बोले
फिल्म ‘केसरी 2’ देखकर जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों के परिवार भावुक नजर आए। फिल्म देखने के बाद परिवार के लोगों ने बताया कि कौन सा सदस्य इस नरसंहार में शहीद हुआ। किसी के दादा, किसी के पिता शहीद हुए थे। अपने लोगों को याद करके लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके अलावा कई दर्शकों ने कहा कि ऐसी फिल्में बननी चाहिए, जिससे हमें अपने इतिहास के बारे में पता चलता रहे।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kesari 2: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की तारीफ में बोले शशि थरूर, कहा- ‘बड़ी चतुराई से संंदेश दिया गया है’
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘केसरी 2’ की कहानी की बात की जाए तो ये जलियांवाला बाग के दर्द, तकलीफ को बयां करती है।। इसमें अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आजादी से पहले कोर्ट में जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का केस लड़ते हैं, इस घटना में शहीद हुए लोगों को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म के बाद ही दर्शकों को सी शंकर नायर के बारे में भी जानकारी मिली है।
फिल्म ‘केसरी 2’ में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। अक्षय के अलावा इसमें आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं, दोनों ने फिल्म में वकील का रोल किया है। माधवन का किरदार अंग्रेजों की तरफ से केस लड़ता है। अनन्या पांडे को भी इस फिल्म में सराहा गया है।