सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans Get Excited As The Academy Shares A List Of Travel Romance And Mentions Ddlj

ट्रैवल रोमांस की लिस्ट में बॉलीवुड का जलवा, द एकेडमी की पोस्ट में चमकी ‘DDLJ’, फैंस ने बरसाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Apr 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

The Academy: इंटरनेशनल फिल्म ऑर्गेनाइजेशन द एकेडमी ने हाल ही में अपने ऑफिशियस एक्स अकाउंट पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर की, जिसने इंडियन मूवी लवर्स का ध्यान खींच लिया। जानिए पोस्ट में क्या है खास। 

Fans Get Excited As The Academy Shares A List Of Travel Romance And Mentions Ddlj
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

इस पोस्ट में एकेडमी ने दर्शकों से सवाल पूछा कि ‘आपकी पसंदीदा रोमांस फिल्म कौन-सी है जिसमें ट्रैवल भी शामिल हो?’ इसके साथ उन्होंने 4 फिल्मों के पोस्टर भी शेयर किए। इनमें हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्में ‘द हॉलीडे’ और ईट प्रे लव’ शामिल थीं, साथ ही ‘यू, मी एंड टस्कनी’ भी दिखाई गई।

Trending Videos


बॉलीवुड फिल्म ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
लेकिन सबसे खास बात यह रही कि इस लिस्ट में बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) भी शामिल थी। बता दें कि 1995 में रिलीज हुई ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह रुख खान और काजोल की जोड़ी ने इस फिल्म में राज और सिमरन के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। फिल्म की कहानी यूरोप ट्रिप के दौरान शुरू होती है, जो इसे ‘ट्रैवल रोमांस’ की कैटेगरी में बिल्कुल फिट बनाती है।

फैंस ने बरसाया प्यार
एकेडमी की इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि ‘डीडीएलजे’ का शामिल होना बॉलीवुड के लिए गर्व की बात है। वहीं कुछ लोगों ने मूवी से जुड़े क्लिप्स शेयर किए। 

आज भी फैंस के दिलों में राज करती है DDLJ
इस तरह, एक नॉर्मल सवाल के जरिए द एकेडमी ने न सिर्फ रोमांटिक फिल्मों पर चर्चा शुरू की, बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आज भी दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed