फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans not allowed to Hema Malini Esha Deol hosted Late Actor Dharmendra prayer meeting held in Delhi

इंतजार ही करते रहे ही-मैन के दीवाने, धर्मेंद्र की दिल्ली में आयोजित प्रार्थना सभा में फैंस को नहीं मिली एंट्री

Thu, 11 Dec 2025 06:10 PM IST
Aradhya Tripathi आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:10 PM IST
सार

Dharmendra Prayer Meet: आज गुरुवार 11 दिसंबर को हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की है। यहां राजनीतिक जगत की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची हैं। वहीं, ही-मैन के फैंस भी चहेते सितारों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, मगर उन्हें एंट्री नहीं मिली।

विज्ञापन
Fans not allowed to Hema Malini Esha Deol hosted Late Actor Dharmendra prayer meeting held in Delhi
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंचे फैंस इंतजार करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार देओल परिवार ने प्राइवेट तरीके से जल्दबाजी में किया। देओल फैमिली के अलावा फिल्म जगत की कई हस्तियां अंतिम संस्कार में शामिल हुईं, मगर फैंस को अपने चहेते अभिनेता के अंतिम दर्शन करने का अवसर नहीं मिला। इस पर फैंस आहत हुए और नाराजगी भी जताई। 27 नवंबर को सनी देओल और बॉबी देओल ने प्रार्थना सभा रखी, उससे भी फैंस दूर रहे। आज दिल्ली में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की याद में प्रार्थना सभा रखी है। ही-मैन के दीवाने भी यहां पहुंचे, मगर अंदर प्रवेश न मिलने से वे मायूस नजर आए।

विज्ञापन

Fans not allowed to Hema Malini Esha Deol hosted Late Actor Dharmendra prayer meeting held in Delhi
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंचे फैंस इंतजार करते हुए - फोटो : अमर उजाला

बाहर ही इंतजार करते रहे फैंस
हेमा मालिनी, एशा और अहाना देओल ने डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में धर्मेंद्र की याद में प्रार्थना सभा रखी है। राजनीतिक जगत की कई दिग्गज हस्तियां यहां पहुंची हैं। इसी के साथ दिल्ली की कई जगहों से धर्मेंद्र के फैंस की भीड़ भी उमड़ पड़ी। कोई धर्मेंद्र के पोस्टर हाथों में थामे आया तो कोई उनकी तस्वीर छपी टी-शर्ट पहनकर आया। मगर, उन्हें अंदर एंट्री नहीं मिली। फैंस को यह कहकर गेट पर रोक दिया गया कि, 'अभी वीआईपी आ रहे हैं। प्रोटोकॉल है। बाद में फैंस के लिए क्या व्यवस्था है, वह बताया जाएगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस हुए मायूस
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंचे फैंस ने मायूसी जताई। कुछ ने कहा, 'यह बात स्पष्ट क्यों नहीं की थी कि आम आदमी को एंट्री नहीं मिलेगी'। फैंस ने कहा, 'हमें डेढ़ घंटे से ऊपर हो गया है, यहां खड़े-खड़े। आप गुहार लगाओ, हमें भी अंदर प्रवेश दिया जाए'। खजूरी से पहुंचे एक फैन ने कहा, 'धर्मेंद्र से तो जीवनभर का नाता जुड़ गया है। उनकी हर बात में दम था। उनकी सारी फिल्में देखता रहता हूं। उनकी फिल्म 'शोले' देखूंगा। 
 

विज्ञापन

Fans not allowed to Hema Malini Esha Deol hosted Late Actor Dharmendra prayer meeting held in Delhi
नई दिल्ली में आयोजित हुई धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला

इंतजार करते रहे, मगर नहीं मिली अंदर जाने की इजाजत
एक प्रशंसक ने कहा, 'मैं बचपन से धरम जी का दीवाना रहा हूं। वे मेरे आइडल रहे हैं। मुझे उनके निधन का बहुत दुख है। मैं मुंबई उनके आखिरी दर्शन के लिए जाना चाहता था, लेकिन नहीं जा पाया। फिर पता चला कि हेमा मालिनी ने उनके लिए यहां दिल्ली में प्रार्थना सभा रखी है तो यहां पहुंच गया। मगर, हमें एंट्री नहीं मिली है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। इंतजार में हूं कि हमें भी एंट्री मिले'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed