फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Dilip visit Riddhima Kapoor Sahni home tell has rooms at Ranbir Kapoor Alia Bhatt new Mumbai home

Farah Khan: रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा को फराह ने किया लॉन्च, रणबीर-आलिया के नए घर में होगा उनका भी खास कमरा

Mon, 22 Sep 2025 05:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 22 Sep 2025 05:52 PM IST
सार

Viral Video: फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ इस बार नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के घर दिल्ली पहुंचीं। जहां उन्होंने जमकर मस्ती की। साथ ही रिद्धिमा ने रणबीर और आलिया के नए घर को लेकर कई बाते बताईं।

विज्ञापन
Farah Khan Dilip visit Riddhima Kapoor Sahni home tell has rooms at Ranbir Kapoor Alia Bhatt new Mumbai home
रिद्धिमा कपूर साहनी-समारा-फराह खान और दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में फराह खान के साथ एक व्लॉग में अपने परिवार के नए 250 करोड़ रुपयो के बांद्रा स्थित घर का प्लान बताया। आलिया और रणबीर का यह घर राज कपूर के प्रतिष्ठित कृष्णा राज बंगले की जगह बनाया गया है। साथ ही फराह ने रिद्धिमा की बेटी समारा को अपने व्लॉग में लॉन्च किया।
विज्ञापन

आलिया-रणबीर के घर में होगा रिद्धिमा का भी कमरा
आलिया और रणबीर के नए आलीशान घर में रिद्धिमा का भी एक खास कमरा होगा। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, उनकी बेटी राहा, और नीतू कपूर जल्द ही नए घर में शिफ्ट होंगे, जो अब लगभग पूरा हो चुका है। रिद्धिमा ने फराह को बताया कि घर में उनके और उनके परिवार के लिए अलग-अलग कमरे हैं और वह अपनी मां नीतू के फ्लोर पर रहेंगी, क्योंकि वह उन्हें अपने करीब रखना चाहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फराह और दिलीप की मस्ती
इस व्लॉग में फराह और उनके कुक दिलीप ने रिद्धिमा के दिल्ली वाले घर का दौरा करते नजर आए। जहां हल्का-फुल्का माहौल और मजेदार बातचीत हुई। नीतू कपूर के साथ वीडियो कॉल में भी दिलीप की लोकप्रियता का जिक्र हुआ। इसके अलावा, आलिया ने हाल ही में अपने नए घर की निजता भंग होने पर चिंता जताई थी, जब इसका एक वीडियो बिना अनुमति के ऑनलाइन शेयर किया गया। उन्होंने इसे निजता का उल्लंघन और सुरक्षा खतरा बताया था।
विज्ञापन

समारा को किया लॉन्च
इस व्लॉग में फराह कहती है कि उन्होंने राखी सावंत, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण और अपने कुक दिलीप को लॉन्च करने के बाद उन्होंने रिद्धिमा की बेटी समारा को लॉन्च किया है। इसके बाद जब फराह, समारा से पूछती हैं कि वह किसका सरनेम लेंगी- साहनी या कपूर? इस पर समारा कहती हैं साहनी- समारा साहनी। समारा की इस बात पर फराह उनकी तारीफ करती हैं।

 

रिद्धिमा का डेब्यू
रिद्धिमा जल्द ही कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'दादी की शादी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा नीतू कपूर की भी अहम भूमिका होंगी। इसके अलावा रिद्धिमा एक फैशन डिजाइनर और उद्यमी भी हैं।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: चलती कार में पत्नी का 'होरोस्कोप' पढ़ते नजर आए जहीर इकबाल, सोनाक्षी ने दिया अजीब रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed