फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah khan to make biopic on shilpa shetty husband raj kundra video give hints fans react

Farah Khan: फराह खान ने दिया राज कुंद्रा की बायोपिक का संकेत, वीडियो देख फैंस की बढ़ी उत्सुकता

Thu, 28 Sep 2023 09:10 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 28 Sep 2023 09:10 AM IST
सार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न केवल अपनी पत्नी की वजह से चर्चा में रहते हैं, बल्कि वह उनके ऊपर लगे आरोपों के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म मेकर फराह खान राज कुंद्रा पर बायोपिक बनाने वाली हैं।

विज्ञापन
Farah khan to make biopic on shilpa shetty husband raj kundra video give hints fans react
फराह खान और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न केवल अपनी पत्नी की वजह से चर्चा में रहते हैं, बल्कि वह उनके ऊपर लगे आरोपों के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। राज कुंद्रा का नाम  पोर्नोग्राफी केस में फंस चुका है, जिसके तहत उन पर बहुत सी अभिनेत्रियों ने तरह-तरह के आरोप लगाए थे। इस केस में उन्हें दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा से जुड़े इस हाई प्रोफाइल मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसकी वजह से उनकी काफी बदनामी भी हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म मेकर फराह खान राज कुंद्रा पर बायोपिक बनाने वाली हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फराह खान कह रही हैं, 'यार मुनव्वर कुछ पिक्चर का आइडिया बता। इस पर वह बोलते हैं, 'मैम बायोपिक बना दें क्या? फराह कहती हैं कि हां बायोपिक आजकल बहुत चल रही हैं। इस पर मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि राज पर, तो फराह बोलती हैं- तमीज से नाम ले। राज कपूर जी हैं, तेरे दोस्त हैं क्या? फिर इस बात पर डिस्कशन होता है कि कौन सा वाला राज। तब मुनव्वर फारूकी से हाथ से इशारा करके बताते हैं कि जो चेहरे पर मास्क लगाता है वो वाला राज।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

विज्ञापन
विज्ञापन

Farah khan to make biopic on shilpa shetty husband raj kundra video give hints fans react
फराह खान - फोटो : social media
लेकिन फराह खान समझ लेती हैं कि मुनव्वर एक्टर मनोज कुमार की बात कर रहे हैं। तब मुनव्वर फारूकी, फराह को पास बुलाते हैं और धीरे से बोलते हैं- राज कुंद्रा। यह सुनकर हैरान फराह बोलती हैं कि उसकी पिक्चर तो शिल्पा शेट्टी भी नहीं देखेगी। ऐसा कहकर वह उठकर चली जाती हैं। फिर मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि 'तीस मार खां 2' बना दो। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है, जिसके लास्ट में लिखा है-टू बी कन्टीन्यूड। यानी इसका अगला पार्ट भी होगा।
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें, तो फराह ने पिछली बार 2014 में आई मूवी 'हैप्पी न्यू ईयर' डायरेक्ट की थी। तबसे वह अभी तक नई फिल्म लेकर नहीं आई हैं। हालांकि इतने समय से वह कोरियोग्राफी और अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी थीं। वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बात करें, तो उन्हें 2021 में पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें विभिन्न एप्स पर वितरित करने का आरोप लगा था। इस मामले में राज कुंद्रा को जेल में भी रहना पड़ा था। रिहा होने के बाद से राज कुंद्रा हमेशा ही चेहरा मास्क से छुपाए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘ओएमजी 2’ के बाद पंकज त्रिपाठी का एक और चौका, ‘देजा चू’ दिखाकर वरुण शर्मा फिर चैंपियन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed