फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farhan Akhtar Demanded 40 Crore Rupees Fine From Ranveer Singh After Stepping Out From Don 3 Movie

क्यों फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से मांगे 40 करोड़ रुपये, ‘डॉन 3’ से क्या है कनेक्शन!

Tue, 10 Feb 2026 01:19 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:19 PM IST
सार

Don 3 Movie: ‘डॉन 3’ से जुड़ी अब एक और खबर सामने आ रही है। आखिर क्यों फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से की 40 करोड़ रुपए की मांग।  जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
Farhan Akhtar Demanded 40 Crore Rupees Fine From Ranveer Singh After Stepping Out From Don 3 Movie
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘डॉन 3’ फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय पहले एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक टीजर रिलीज किया था, जिसमें शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लीड रोल के तौर पर दिखाया गया था। हालांकि, पिछले दिनों ऐसी खबरें आईं कि रणवीर सिंह अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। अब इस मामले में ये जानकारी सामने आ रही है कि फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है। 

विज्ञापन

रणवीर सिंह से क्यों मांगे 40 करोड़ रुपये?
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अभिनेता रणवीर सिंह से कथित तौर पर 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। यह मामला फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर के बाहर होने के बाद शुरू हुआ। रणवीर ने दिसंबर में इस फिल्म को छोड़ दिया था। इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट का कहना है कि उन्हें इससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। कंपनी का दावा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही काफी पैसा खर्च हो चुका था। शूटिंग की प्लानिंग, शेड्यूल और दूसरी तैयारियों में भी देरी हुई। इन्हीं नुकसानों को देखते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट का मानना है कि रणवीर सिंह को इस नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

रणवीर ने क्यों छोड़ी फिल्म?
कहा जा रहा है रणवीर सिंह ने ये फिल्म इसलिए छोड़ी, क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। उन्होंने कई बार स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग की, लेकिन फाइनल ड्राफ्ट से वे खुश नहीं थे। दूसरी ओर एक्सेल एंटरटेनमेंट का कहना है कि रणवीर की मंजूरी मिलने के बाद ही उन्होंने फिल्म की तैयारियां शुरू की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच करीब दो घंटे की मीटिंग हुई, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

Farhan Akhtar Demanded 40 Crore Rupees Fine From Ranveer Singh After Stepping Out From Don 3 Movie
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर या एक्सेल की तरफ से सामने नहीं आई प्रतिक्रिया
अब मामला बढ़ता देख ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ बीच में आ गए हैं और दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि बात आगे न बढ़े। फिलहाल, इस पूरे मामले पर रणवीर सिंह या एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

यह खबर भी पढ़ेंः राजपाल के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद, ऑफर की फिल्म; इंडस्ट्री से भी कहा- 'वो मुश्किल दौर में हैं उनका साथ दें'

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आएंगे रणवीर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed