अभिषेक बच्चन के कारण इरफान खान हुए नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन के कारण बेहद नाराज हैं। खबर है कि ऐसा फिल्म 'हेरा-फेरी 3' में अभिषक बच्चन की एंट्री के कारण हुआ है।
इरफान निर्माताओं से इसलिए नाराज हैं क्योंकि उनकी जगह फिल्म में अभिषेक बच्चन को ले लिया गया है। जबकि पहले उनका नाम फिल्म में पक्का हुआ था।
खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन को फिल्म 'हेरा फेरी 3' में इरफ़ान खान की जगह दे दी गई है। कहा जा रहा है कि बावजूद इसके कि इरफ़ान खान की तबियत ठीक नहीं थी लेकिन बावजूद इसके उन्होंने फिल्म के मुहूर्त में शिरकत की। हालाँकि इंडस्ट्री के एक आंतरिक सूत्र ने कहा है कि इस किरदार के लिए इरफ़ान की जगह अभिषेक बच्चन ज्यादा बेहतर हैं। खासकर जॉन अब्राहम के साथ जोड़ी बनाने के मामले में, जिनकी जोड़ी की सराहना फिल्म 'दोस्ताना' में भी बहुत की गई थी।
इरफान हुए थे फिल्म की वीडियो शूट शामिल
अभिनेता इरफान खान तबीयत खराब होने के बावजूद फिल्म के वीडियो शूट में भी हिस्सा लिया था। साथ ही सूत्र ने यह भी कहा कि पहले तो अभिषेक इस किरदार को करने में थोड़े झिझक भी रहे थे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हाँ, जॉन अब्राहम और निर्देशक नीरज वोहरा के काफी मनाने के बाद की।
हालांकि निर्देशक नीरज वोहरा ने इस बात से इंकार किया है। उनका कहना है, 'जो वीडियो शूट मुहूर्त के लिए किया था बल्कि यह देखने के लिए किया था कि इस किरदार में इरफ़ान जचेंगे या नहीं। अभिषेक को भी उनका किरदार नहीं दिया गया है। इरफ़ान अपने किरदार में कुछ बदलाव करवाना चाहते थे और मैं उस पर काम कर रहा हूं। हर काम बातचीत कर के किया जा रहा है। मुझे नहीं पता कि वह फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।'