{"_id":"5a695e114f1c1b8e268b63f9","slug":"film-hindi-medium-sequel-script-is-ready-starcast-is-yet-to-be-finalised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी एक्ट्रेस के 'हिंदी मीडियम' से मुरीद हुए फैंस, पॉजीटिव असर भी आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के 'हिंदी मीडियम' से मुरीद हुए फैंस, पॉजीटिव असर भी आया सामने
Thu, 25 Jan 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म 'हिंदी मीडियम' के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही दर्शकों के लिए साकेत चौधरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। बता दें, इससे पहले यह फिल्म फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपने नाम दो अवॉर्ड कर चुकी है। बात अगर इस फिल्म की कमाई की करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का कारोबार किया था।
2 of 4
फिल्म में इरफान खान और पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सबा कमर ने कमाल का अभिनय किया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। जिसके बाद एक बार फिर दिनेश विजान और टी सीरीज के भूषण कुमार जल्द ही फिल्म के सीक्वल को लाने की तायारी कर रहे हैं।
3 of 4
दिनेश विजान ने बताया, 'हमने दूसरे पार्ट की कहानी पर हाल ही में काम लगभग खत्म कर लिया है और जिसको लेकर हमें काफी खुशी है। हालांकि इस फिल्म को लेकर अब हम काफी संभलकर चल रहे हैं क्योंकि आज यह हर किसी की फिल्म बन चुकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिनेश विजान ने बताया, 'पिछले साल मई-जून से ही इस पर काम शुरू कर दिया गया था। जिसे खत्म करने में हमें 6-7 महीने का समय लगा। हमने पहले पार्ट को लगभग उस जगह खत्म किया था जहां से आसानी से फिर इसके सीक्वल पर काम शुरू किया जा सके क्योंकि इस तरह की फिल्म ऐसे ही ट्रीटमेंट की हकदार है। ऐसे भी आजकल इस तरह की फ्रैंचाइज वाली फिल्मों को बनाने दौर है।' दिनेश से जब फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका ऑफिशल एनाउसमेंट होने तक का इंतजार करने के लिए कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।