सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Find Out Dhurandhar 2 Cast Fees How Much Fees Ranveer Singh Sanjay Dutt And Sara Arjun Charged For Film

'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट की फीस आई सामने, रणवीर सिंह की फीस देख उड़ जाएंगे होश; दूसरे नंबर पर रहे संजय दत्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 17 Mar 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Cast Fees: फैंस 'धुरंधर द रिवेंज' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। आइए इससे पहले जानते हैं कौन से एक्टर ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।

Find Out Dhurandhar 2 Cast Fees How Much Fees Ranveer Singh Sanjay Dutt And Sara Arjun Charged For Film
'धुरंधर 2' कास्ट की फीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'धुरंधर द रिवेंज' कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Trending Videos


फिल्म में कई बड़े किरदार शामिल हैं। 'धुरंधर' फिल्म और इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। आइए जानते हैं फिल्म की कास्ट ने कितनी फीस ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Find Out Dhurandhar 2 Cast Fees How Much Fees Ranveer Singh Sanjay Dutt And Sara Arjun Charged For Film
फिल्म 'धुरंधर 2' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह  
रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वे हमजा अली मजारी का किरदार निभाते हैं। इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस उन्होंने ही ली है। बता दें कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये लिए हैं। इसके साथ वे इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं।

Find Out Dhurandhar 2 Cast Fees How Much Fees Ranveer Singh Sanjay Dutt And Sara Arjun Charged For Film
संजय दत्त धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त 
एक्टर संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। वे फिल्म में एसपी चौधरी असलम के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इसके साथ वे रणवीर सिंह के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बने।

Find Out Dhurandhar 2 Cast Fees How Much Fees Ranveer Singh Sanjay Dutt And Sara Arjun Charged For Film
अर्जुन रामपाल - फोटो : एक्स

अर्जुन रामपाल 
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में अर्जुन रामपाल खूंखार किरदार में नजर आए हैं। वे फिल्म में मेजर इकबाल का रोल करते हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए एक करोड़ की फीस ली है। बताया जा रहा है कि सीक्वल में उनका ज्यादा रोल देखने को मिलेगा।

Find Out Dhurandhar 2 Cast Fees How Much Fees Ranveer Singh Sanjay Dutt And Sara Arjun Charged For Film
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अर्जुन 
सारा अर्जुन भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आती हैं। ट्रेलर में उनका लुक देखकर फैंस और एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि सारा अर्जुन, रणवीर सिंह की पत्नी का रोल अदा करती हैं। उन्होंने फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये की फीस ली है।

Find Out Dhurandhar 2 Cast Fees How Much Fees Ranveer Singh Sanjay Dutt And Sara Arjun Charged For Film
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन 
'धुरंधर' में आर माधवन के रोल ने सबको चौंका दिया था। वे एक बार फिर सीक्वल में नजर आएंगे। वे मूवी में अजय सानयाल का किरदार निभाते हैं। उन्होंने फिल्म के लिए 9 करोड़ की फीस ली है।

Find Out Dhurandhar 2 Cast Fees How Much Fees Ranveer Singh Sanjay Dutt And Sara Arjun Charged For Film
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना
'धुरंधर' फिल्म के रिलीज होने के बाद अक्षय खन्ना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों बटोरीं थी। बता दें कि वे इस फिल्म के भी कुछ फ्लैशबेक सीक्वेंस में नजर आएंगे और इस स्पेशल एंट्री के लिए उन्हें 2.5 करोड़ की फीस दी गई है।

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2' 
'धुरंधर 2' फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक जासूसी-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह को अंडरकवर जासूस हमजा अली मजारी के रूप में दिखाया गया है, जो कराची के लयारी इलाके में काम करते हैं।

उनकी पिछली जिंदगी पंजाब में जसकिरत सिंह रंगी के रूप में दिखाई गई है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल), संजय दत्त (एसपी चौधरी असलम), आर. माधवन (अजय सान्याल) जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed