सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Finland President Alexander Stubb And Canadian PM Mark Carney Talk About Dhurandhar During Jogging

‘धुरंधर 2’ के मुरीद हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति, कनाडा के प्रधानमंत्री से जॉगिंग के दौरान की चर्चा; देखें वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 18 Mar 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी क्रेज साफ नजर आ रहा है। इस फिल्म के मुरीद फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब हो चुके हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर बातचीत कर रहे हैं। 

Finland President Alexander Stubb And Canadian PM Mark Carney Talk About Dhurandhar During Jogging
फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के प्रधानमंत्री फिल्म 'धुरंधर 2' पर चर्चा करते हुए - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी साथ में जॉगिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह फिल्म ‘धुरंधर’ काे लेकर बातचीत करते दिखे। यह देखकर भारतीय दर्शक भी काफी खुश हुए। 

Trending Videos


‘धुरंधर’ को लेकर क्या बातचीत हुई?
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने अपने एक्स (ट्वीटर) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ जॉगिग कर रहे हैं। इस दौरान दोनों बातचीत कर रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि फिनलैंड के राष्ट्रपति की पॉपुलैरिटी अचानक बढ़ गई है। वह पूछते हैं, भारत में आपका इंस्टाग्राम वाला मामला कैसा रहा?’
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सवाल के जवाब में फिनलैंड के राष्ट्रपति ने फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में बताया। उन्होंने कहानी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह सब कोई खेल नहीं है। दरअसल, फिल्म की कहानी के जरिए वह बताना चाह रहे थे कि खुफिया अभियान और एजेंट्स आतंकवाद के खिलाफ कैसे लड़ते हैं।

 

 

Finland President Alexander Stubb And Canadian PM Mark Carney Talk About Dhurandhar During Jogging
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ऑनलाइन वायरल हो गया वीडियो 
सोशल मीडिया पर जब फिनलैंड के राष्ट्रपति का यह वीडियो वायरल हुआ तो भारतीय यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने ट्विटर पर कमेंट किया, ‘क्या आप लोग 'धुरंधर' के बारे में बात कर रहे हैं? मुझे भी इस चर्चा में शामिल कर लो।’ इस तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बधाई हो निर्देशक आदित्य धर, कनाडा के प्रधानमंत्री 'धुरंधर' के बारे में चर्चा कर रहे हैं।’ 

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने किसके कहने पर देखी थी ‘धुरंधर’
पिछले दिनों  फिनलैंड के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि बेटे कहने पर फिल्म ‘धुरंधर’ देखी है। फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प लगी। साथ ही उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वह इस कहानी का एक हिस्सा हैं। इसके अलावा फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा था कि वह ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed