‘धुरंधर 2’ की शूटिंग को लेकर हंगामा, ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई; किस पर दर्ज हुई एफआईआर?
FIR Registered Against Dhurandhar 2: मंगलवार को रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ। टीजर की चर्चा के बीच धुरंधर के मेकर्स एक मुश्किल में फंस गए हैं। फिल्म से जुड़े एक शख्स पर शूटिंग के दौरान ड्रोन उड़ाने पर एफआईआर दर्ज हुई।
विस्तार
मुंबई में फिल्म ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग के दौरान नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। दक्षिणी मुंबई के हाई सिक्योरिटी वाले फोर्ट इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के आरोप में फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Teaser: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर
ड्रोन उड़ाने की परमिशन नहीं ली गई
पुलिस के मुताबिक 1 फरवरी को एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत FIR दर्ज की गई। आरोप है कि शूटिंग के एक सीन के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इसके लिए जरूरी आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।
ये खबर भी पढ़ें: 'चूना लगा दिया..', धुरंधर 2 का टीजर देख निराश हुए फैंस, बोले- टीजर बोलकर पहले पार्ट के क्रेडिट सीन दिखा दिए
फिल्म की शूटिंग में मौजूद थे संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त समेत फिल्म ‘धुरंधर 2’ की टीम शूटिंग के लिए उस दिन मौके पर मौजूद थी। फोर्ट इलाके को सीन की जरूरत के अनुसार अलग लुक दिया गया था। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग चल रही है, इसमें संजय दत्त हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं। फिल्म में उन्होंने एसपी चौधरी असलम का रोल किया है, जो ल्यारी के गैंगस्टर को मारते हैं।
