पर्दे पर लौटेगी उदय शेट्टी और मजनू भाई की जोड़ी, मेकर्स ने कंफर्म की ‘वेलकम 4’; इंटरनेशनल लेवल पर बनेगी फिल्म
Welcome 4: दर्शक ‘वेलकम टू द जंगल’ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच मेकर्स ने ‘वेलकम 4’ को लेकर बड़ी जानकारी दे दी है। जानिए क्या है फिल्म से जुड़ी अपडेट…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म लंबे समय से अटकी हुई है। इसके इस साल रिलीज होने की उम्मीद है। लेकिन अब ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले ‘वेलकम 4’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने ‘वेलकम 4’ की पुष्टि कर दी है। इसके बाद अब फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में उन्हें उदय और मजनू यानी नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी फिर से नजर आ सकती है।
इंटरनेशनल प्रोजेक्ट होगी ‘वेलकम 4’
फ्रेंचाइजी के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने ये कंफर्म किया है कि ‘वेलकम 4’ बन रही है। उन्होंने बताया कि अगले अध्याय पर काम शुरू हो चुका है और स्क्रिप्ट फिलहाल अंतिम चरण में है।
ई-टाइम्स के साथ बातचीत में फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि चौथी फिल्म अपने पहले की फिल्मों से कहीं अधिक भव्य होगी। उन्होंने कहा कि हम स्क्रिप्ट के अंतिम चरणों में हैं। हम जिस संगीत और एक्शन की योजना बना रहे हैं, वह बहुत बड़ा होगा।
हम मल्टीकल्चरल म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। इसमें मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन जैसे क्षेत्रों की प्रतिभाएं एक साथ आ रही हैं।
मजनू भाई और उदय शेट्टी की हो सकती है वापसी
इस दौरान निर्माता ने एक ऐसी कहानी का भी संकेत दिया, जिसमें कई विलेन हो सकते हैं। इससे फ्रैंचाइजी के प्रतिष्ठित किरदारों के लिए चुनौतियां और बढ़ जाएंगी। नाडियाडवाला ने कहा कि उदय भाई, मजनू भाई और डॉ. घुंघरू जैसे किरदारों का री-यूनियन, साथ ही एक से अधिक डॉन की मौजूदगी, पर्दे पर धमाकेदार अनुभव करा सकती है।
बातचीत के दौरान फिरोड नाडियाडवाला ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज में हो रही देरी पर भी बात की। अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म पूरी हो चुकी है। इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।
फ्रैंचाइज की शुरुआत 2007 में ‘वेलकम’ से हुई थी। फिर ‘वेलकम बैक’ आई, जिसमें जॉन अब्राहम की एंट्री हुई, जबकि अक्षय कुमार फिल्म से बाहर हो गए। अब तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय की वापसी हुई है।
लेकिन नाना पाटेकर इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, इस बार फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।