सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Flipperachi speaks on Dhurandhar Film Song FA9LA says it Proves language is not a barrier when energy is right

'भाषा कोई बाधा नहीं';  'धुरंधर' के ‘FA9LA’ की सक्सेस पर फ्लिपराची की टिप्पणी, कहा- 'इसकी कल्पना नहीं की थी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Feb 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Flipperachi On FA9LA: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' का FA9LA गाना खूब हिट हुआ। इसे इंटरनेशनल रैपर फ्लिपराची ने गाया। इस गाने की सक्सेस पर उन्होंने हाल ही में बात की।

Flipperachi speaks on Dhurandhar Film Song FA9LA says it Proves language is not a barrier when energy is right
बहरीनी रैपर-सिंगर फ्लिपराची - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

बहरीनी रैपर फ्लिपराची को फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'FA9LA' के बाद से भारत में खूब लोकप्रियता मिली है। इंटरनेशनल रैपर के अब भारत में भी बड़ी संख्या में फैंस हैं। हाल ही में इस ट्रैक की सक्सेस को लेकर फ्लिपराची ने बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से लगता था कि म्यूजिक बॉर्डर पार कर सकता है, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह फिल्म उनकी आवाज को उनकी भाषा से बाहर लाखों लोगों तक पहुंचाएगी।

Trending Videos


कहा- 'इसकी कल्पना नहीं की थी'
प्लिपराची से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि 'धुरंधर' से जुड़ने के बाद उनका म्यूजिक लाखों लोगों तक पहुंचेगा? जो शायद उनकी भाषा भी नहीं बोलते होंगे ऐसे लोग भी गाने को एंजॉय करेंगे। इस पर फ्लिपराची ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, 'मुझे हमेशा से लगता था कि म्यूजिक ट्रैवल कर सकता है और बॉर्डर पार कर सकता है, लेकिन मैंने सोचा नहीं था कि यह ऐसा भी होगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार भारत में कॉन्सर्ट करेंगे फ्लिपराची
रैपर ने आगे कहा, 'यह बस यह साबित करता है कि जब एनर्जी सही हो तो भाषा कोई रुकावट नहीं होती'। बता दें कि सिंगर 13 मार्च, 2026 को मुंबई में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत में अपनी पहली परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'किसी भी चीज से ज्यादा शुक्रिया। यह कुछ अनोखा होता है, जब लोग आपके देश में कदम रखने से पहले ही आपके म्यूजिक से जुड़ जाते हैं, इसलिए मैं कम से कम इतना तो कह ही सकता हूं कि मैं बहुत उत्साहित और फोकस्ड हूं'।

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
फ्लिपराची अपने अलग-अलग तरह के साउंड और बेबाक कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। बहरीन के इस रैपर ने एक बहुत बड़ा इंटरनेशनल फैनबेस बनाया है जो अलग-अलग कल्चर, भाषा और बॉर्डर से अलग है। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' में फ्लिपराची के हाई-एनर्जी ट्रैक 'FA9LA' को एक्टर अक्षय खन्ना के फिल्म में एंट्री सीन के लिए बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म का अब सीक्वल 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed