सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Friday OTT Releases: Accused To Psycho Saiyaan The Bluff Ikkis Movies and series On Ott this weekend

Friday OTT Release: इस वीकएंड मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज, रिलीज होंगी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में-सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 27 Feb 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Friday OTT Releases: इस वीकएंड घर बैठे ओटीटी पर कुछ शानदार देखने का मन है? तो खुश हो जाइए। इस वीक की ओटीटी लिस्ट काफी दिलचस्प है। आप भी जानिए क्या-क्या हैं विकल्प?

Friday OTT Releases: Accused To Psycho Saiyaan The Bluff Ikkis Movies and series On Ott this weekend
वीकेंड ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फरवरी का महीना खत्म होने वाला है। इसी के साथ यह वीक भी विदा ले रहा है। मगर, मनोरंजन के लिहाज से यह वीकएंड काफी शानदार होने वाला है। होली से पहले मस्ती का भरपूर माहौल है। वहीं, मनोरंजन के लिए ओटीटी पर भी खूब बढ़िया इंतजाम हैं। सस्पेंस से लेकर थ्रिलर और कॉमेडी तक, हर किस्म का ऑप्शन दर्शकों के लिए मौजूद है। नजर डालिए इस बार की ओटीटी लिस्ट पर

Trending Videos

Friday OTT Releases: Accused To Psycho Saiyaan The Bluff Ikkis Movies and series On Ott this weekend
द ब्लफ - फोटो : एक्स

द ब्लफ
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' ओटीटी पर आ चुकी है। इस वीकएंड आप इसे देख सकते हैं। यह फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन फ्रैंक ई फ्लॉवर ने किया है। कहानी के केंद्र में एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बोडेन (प्रियंका चोपड़ा जोनस) हैं, जो कभी एक खतरनाक समुद्री डाकू रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Releases: Accused To Psycho Saiyaan The Bluff Ikkis Movies and series On Ott this weekend
फिल्म 'इक्कीस' - फोटो : X

इक्कीस
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' इस साल पहली जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म है, जो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है। अगस्त्य नंदा ने लीड रोल अदा किया है। यह फिल्म गुरुवार 26 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।

Friday OTT Releases: Accused To Psycho Saiyaan The Bluff Ikkis Movies and series On Ott this weekend
इक कुड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

'इक कुड़ी'
यह शहनाज गिल अभिनीत फिल्म है। इसमें शहनाज ने दोहरी भूमिका अदा की है। यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। 26 फरवरी को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर रिलीज हो चुकी है। इस वीकएंड इस फिल्म को देख सकते हैं। 

Friday OTT Releases: Accused To Psycho Saiyaan The Bluff Ikkis Movies and series On Ott this weekend
अक्यूज्ड - फोटो : यूट्यूब

अक्यूज्ड
कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा अभिनीत फिल्म अक्यूज्ड भी इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 27 फरवरी से स्ट्रीम होगी। 'अक्यूज्ड' पोलैंड में सेट सस्पेंस ड्रामा है।

Friday OTT Releases: Accused To Psycho Saiyaan The Bluff Ikkis Movies and series On Ott this weekend
'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' - फोटो : सोशल मीडिया

क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम
मराठी फिल्म 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है। हेमंत धोमे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शक आज शुक्रवार 27 फरवरी 2026 से जी5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की वजह से मराठी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या के मुद्दे को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि स्कूल के पुराने छात्र और शिक्षक संस्था को बचाने के लिए साथ आते हैं। फिल्म में सचिन खेड़ेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चंदेकर, प्राजक्ता कोली, क्षिति जोग, कादंबरी कदम और हरीश दुधाड़े जैसे सितारे अहम रोल में हैं।

Friday OTT Releases: Accused To Psycho Saiyaan The Bluff Ikkis Movies and series On Ott this weekend
संगमरमर - फोटो : इंस्टाग्राम

'संगमरमर'
सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह सीरीज इस वीक की लिस्ट के लिए शानदार ऑप्शन है। यह कई पीढ़ियों की फैमिली ड्रामा सीरीज है। इसमें अमृता (शीन सविता दास) की कहानी है। उसकी जिंदगी परिवार की जिम्मेदारी और आदित्य (सौरभ राज जैन) के साथ प्यार के बीच एक अहम चुनाव से बदल जाती है। इस सीरीज को परिवार के साथ देखा जा सकता है। 26 फरवरी को यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई।

Friday OTT Releases: Accused To Psycho Saiyaan The Bluff Ikkis Movies and series On Ott this weekend
साइको सैंया - फोटो : सोशल मीडिया

'साइको सैयां' 
इसके अलावा इस वीकएंड पर रोमांटिक थ्रिलर सीरीज 'साइको सैयां' भी देखी जा सकती है। तेजस्वी प्रकाश, रवि किशन और अनुद सिंह ढाका जैसे सितारों से सजी इस सीरीज ने 24 फरवरी को प्राइम वीडियो पर दस्तक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed