{"_id":"69a13d4ea22d7009a2062d7f","slug":"sonam-kapoor-birthday-wish-to-mother-in-law-shares-photos-with-nice-caption-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर ने सासू मां पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर इस बात के लिए की सबसे ज्यादा तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सोनम कपूर ने सासू मां पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर इस बात के लिए की सबसे ज्यादा तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने अपनी सासू मां के जन्मदिन के मौके पर उन पर प्यार लुटाया है। उन्होंने प्रिया आहूजा के लिए एक प्यारी पोस्ट लिखी है।
प्रिया आहूजा, आनंद आहूजा, सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी सासू मां प्रिया आहूजा को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि परिवार में उनका रोल काफी अहम है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या खास है?
Trending Videos
सासू मां के साथ सोनम ने शेयर की तस्वीरें
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह अपनी सासू मां प्रिया आहूजा और अपने पति आनंद आहूजा के साथ बैठी हैं। तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा 'सबसे प्यारी दादी और मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका प्यार इस परिवार को खूबसूरत तरीके से एक साथ रखता है। आप जिस तरह से अपने बेटों और पोते से प्यार करती हैं, उसे देखकर हर दिन मुझे लगता है कि मैं कितनी खुशनसीब हूं।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनम ने सास को दी जन्मदिन की बधाई
उन्होंने आगे लिखा 'आपकी दयालुता, आपकी ताकत और आपकी मजबूत मौजूदगी के लिए धन्यवाद। हम आपके जन्मदिन को आज और हमेशा सेलेब्रेट करते रहेंगे। मैं आपसे प्यार करती हूं। जन्मदिन की बधाई।'
उन्होंने आगे लिखा 'आपकी दयालुता, आपकी ताकत और आपकी मजबूत मौजूदगी के लिए धन्यवाद। हम आपके जन्मदिन को आज और हमेशा सेलेब्रेट करते रहेंगे। मैं आपसे प्यार करती हूं। जन्मदिन की बधाई।'
क्या विजय-रश्मिका ने शादी के रिसेप्शन में गृह मंत्री शाह को किया इनवाइट? सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऐसी तस्वीर
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
आनंद आहूजा और सोनम कपूर का रिश्ता
बता दें कि सोनम कपूर ने कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। कपल ने अगस्त 2022 में अपने पहले बच्चे, एक लड़के का स्वागत किया। उन्होंने इसका नाम वायु रखा है। वह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने नवंबर 2025 में इसकी घोषणा की थी।