तृप्ति डिमरी ने शेयर किए इंटिमेट बर्थडे के खास पल, रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिया कॉजी; फैंस ने बरसाया प्यार
Tripti Dimri: एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी नजर आ रहे हैं।
विस्तार
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपने बर्थडे पर मिले प्यार के लिए फैंस का दिल से धन्यवाद किया है। तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर अपने खास दिन की कुछ प्यारी झलकियां शेयर कीं, जिनमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ भी नजर आईं।
फैंस का किया धन्यवाद
तृप्ति डिमरी ने फोटो का एक कैरोसेल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘इतने प्यार की वजह से अभी भी मुस्कुरा रही हूं…उन सभी का धन्यवाद, जिसने मुझे मैसेज या कॉल किया, या जिसने भी मेरे बारे में सोचा। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इसे शब्दों में नहीं बयान कर सकती।’
पोस्ट की पहली तस्वीर में वह खूबसूरत तरीके से सजी हुई टेबल के पास खड़ी नजर आ रही हैं, पीछे ‘हैप्पी बर्थडे’ का बैनर लगा है और सामने बेहद सुकून भरा सनसेट व्यू दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में वे ब्लैक आउटफिट में बेहद क्लासी लग रही हैं और ‘1’ और ‘3’ शेप के सिल्वर बलून पकड़े हुए हैं, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपना 31वां जन्मदिन मनाया।
सैम मर्चेंट के साथ दिया कॉजी पोज
एक वीडियो में तृप्ति बच्चों के बीच केक काटती नजर आ रही हैं, जबकि एक बेहद भावुक तस्वीर में वह अपनी मां को गले लगाती दिखीं। इसके अलावा उन्होंने कई खूबसूरत बर्थडे केक्स, जलती हुई कैंडल्स और चमकीले सूरजमुखी के फूलों का बुके भी शेयर किया। एक तस्वीर में वे सैम मर्चेंट के साथ कॉजी पोज देती नजर आईं, जिसने सोशल मीडिया पर खास ध्यान खींचा।
फैंस ने बरसाया प्यार
फैंस ने उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है। लोग उनके और सैम के फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूज ने कमेंट किया- ‘दोनों साथ में प्यारे लग रहे हैं।’ वहीं एक ने लिखा- ‘नजर ना लगे किसी की।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘अपनों के साथ क्वालिटी टाइम की बात ही अलग है।’
वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति हाल ही में ‘ओ रोमियो’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर थे। इस फिल्म ने अब तक कुल 60.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।