सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Shares A Cryptic Tweet About No Loyal Men On The Earth Fans Asked Self Shade For Real

क्या बिग बी को किसी ने दिया धोखा? वफादार पुरुषों की कमी पर जताई चिंता, फैंस ने पूछा- क्या यह कबूलनामा है?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 27 Feb 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर ऐसा ट्वीट किया है, जिसे समझने का लोग प्रयास कर रहे हैं। अब उनके इस क्रिप्टिक ट्वीट ने लोगों में अजीब उत्सुकता जगा दी है। जानिए क्या है बिग बी का वो ट्वीट…

Amitabh Bachchan Shares A Cryptic Tweet About No Loyal Men On The Earth Fans Asked Self Shade For Real
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स@SrBachchan
विज्ञापन

विस्तार

महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर ट्वीट और ब्लॉग्स पर अपने विचार साझा करते रहते हैं। हालांकि, बिग बी के अधिकांश ट्वीट्स लोगों में उत्सुकता जगाते हैं और लोग उनका अर्थ समझने का प्रयास करते हैं। अब एक बार फिर बिग बी ने अपने ट्वीट में कुछ ऐसा लिखा है, जिसका अर्थ लोग नहीं समझ पा रहे हैं। यही कारण है कि कुछ यूजर्स उनसे उसका अर्थ समझने की बात कर रहे हैं, तो वहीं कई इस पर फनी कमेंट कर रहे हैं।

Trending Videos

वफादार पुरुष को लेकर बिग बी ने किया ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स पर वफादार व्यक्ति को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में बिग बी ने लिखा, ‘वफादार पुरुष दुनिया के हर कोने में पाए जाते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, पृथ्वी गोल है।’ बिग बी का ये ट्वीट सामने आने के बाद लोग इसका संदर्भ समझने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



वहीं कुछ लोग ये भी चिंता जताने लगे कि क्या बिग बी को किसी ने धोखा दिया है, जिस वजह से वो वफादारी की बात कर रहे हैं। यही कारण रहा कि बिग बी के इस ट्वीट पर कई अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

 

फैंस हुए कन्फ्यूज
वफादार पुरुषों की कमी को लेकर किए गए बिग बी के इस ट्वीट किया से प्रशंसक यह सोचने पर मजबूर हो गए कि उनका मतलब क्या है? एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘बिग बी कुछ गंभीर दार्शनिक बातें कह रहे हैं। लगता है, वफादार लोग ढूंढना वैसे भी मुश्किल है, ऊपर से भौगोलिक स्थिति भी एक बाधा बन जाती है।’ एक अन्य ने कमेंट में पूछा, ‘क्या ये कोई कबूलनामा है या कुछ और?’ एक ने मजाक में कहा, ‘तो इसका मतलब है कि आप वफादार नहीं हैं?’ एक प्रशंसक ने लिखा लगता है खुद पर कटाक्ष कर रहे हैं। जबकि एक यूजर ने इसे टिपिकल पापा वाला जोक करार दिया।







 

Amitabh Bachchan Shares A Cryptic Tweet About No Loyal Men On The Earth Fans Asked Self Shade For Real
'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन का लुक - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे बिग बी
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में बिग बी ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू की है। पिछले दिनों बिग बी ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसमें वो फिल्म के अपने अश्वत्थामा के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः तापसी पन्नू ने ‘अस्सी’ को लेकर शेयर किया वीडियो, लोगों से की ये खास अपील; बोलीं- आप असहज हो सकते हैं

इस दौरान सेट पर कमल हासिन भी नजर आए थे। दोनों के बीच अच्छी बातचीत और मुस्कुराहट के साथ तस्वीर सामने आई थी। बिग बी आखिरी बार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे। यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed