फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FWICE has asked Akshay Kumar and other actors not to shoot Welcome To The Jungle details inside

FWICE: फेडरेशन ने अक्षय कुमार को वेलकम 3 की शूटिंग न करने के लिए क्यों कहा? जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 06 Oct 2024 06:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Oct 2024 06:38 PM IST
सार

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी समेत अन्य कलाकारों से वेलकम टू द जंगल की शूटिंग तब तक न करने के लिए कहा गया है, जब तक कि निर्माता वेलकम 2 के तकनीशियनों को दो करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं कर देते। 

विज्ञापन
FWICE has asked Akshay Kumar and other actors not to shoot Welcome To The Jungle details inside
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

विस्तार

कई बड़े सितारों से सजी फिल्म वेलकम टू द जंगल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। यह फिल्म अपनी कहानी या कलाकारों की वजह से नहीं, बल्कि इसके निर्माताओं की वजह से चर्चा में है। दरअसल, कई वर्ष पहले रिलीज हुई फिल्म वेलकम 2 के तकनीशियनों को अब तक उनकी मेहनत का पैसा नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक निर्माता को फिल्म के तकनीशियनों को दो करोड़ रुपये का भुगतान करना है। 

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ऋतिक रोशन ने किया 'बिग बॉस 18' देखने का वादा, वीडियो ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन

फेडरेशन ने अपनाया सख्त रुख

ऐसे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने इस मामले में अब सख्त रुख अपनाते हुए नजर आ रहा है। फेडरेशन  की ओर से अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी समेत अन्य कलाकारों से फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग तब तक न करने के लिए कहा गया है, जब तक कि निर्माता दो करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं कर देते। फेडरेशन के मुताबिक कि यह पैसा वेलकम 2 के तकनीशियनों को दिया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको लेकर फेडरेशन ने फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ असहयोग परिपत्र भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार कर रहे इस फ्रेंचाइजी में वापसी

वेलकम टू दं जंगल की बात करें तो लोगों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार की एक बार फिर से वापसी हो रही है। वहीं, इस बार अनिल कपूर और नाना पाटेकर इसमें नजर नहीं आएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी फिल्म खेल खेल में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। 

Rajinikanth: बड़े पर्दे पर फिर धमाल मचा सकती है मणिरत्नम-रजनीकांत की जोड़ी, 33 साल बाद फिर साथ करेंगे काम?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed