फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gaurav Chopraa: गदर 2 में कर्नल रावत का रोल करने के लिए झिझक रहा था यह एक्टर, कहा- सामान्य से भी कम था किरदार

Tue, 15 Aug 2023 12:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 15 Aug 2023 12:39 PM IST
सार

टीवी की दुनिया से सफर शुरू किए गौरव चोपड़ा को हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था। इसमें वह कर्नल रावत की भूमिका निभा रहे थे। हालांकि इस रोल को करने के लिए वो शुरुआत में श्योर नहीं थे।

विज्ञापन
Gadar 2 actor Gaurav Chopraa reveals why he was hesitant of taking up small role of Col Rawat in film
गौरव चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की दुनिया से सफर शुरू किए गौरव चोपड़ा को हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था। इसमें वह कर्नल रावत की भूमिका निभा रहे थे। हालांकि इस रोल को करने के लिए वो शुरुआत में श्योर नहीं थे। जब उन्हें ये रोल ऑफर किया गया तो वो परेशान थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया है।

Gadar 2 actor Gaurav Chopraa reveals why he was hesitant of taking up small role of Col Rawat in film
गौरव चोपड़ा - फोटो : instagram/mrgravitas

मीडिया से बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान गौरव चोपड़ा ने इस मूवी के लिए हां कहने से पहले अपनी आशंकाओं के बारे में बताया, 'लॉकडाउन के दौरान इसका ऑफर आया था। मैं जो काम करते आ रहा था, वैसा करना नहीं चाहता था। मुझे वैसे ही पैटर्न के रोल्स ऑफर भी हो रहे थे। पर्दे पर एक गुस्सैल स्वभाव वाला कैरेक्टर करने में मुझे अच्छा लगता है। और मैंने इसे किया भी है। लेकिन इसका परिणाम यह होता है कि जब भी मेकर्स ऐसे किसी किरदार के बारे में सोचते हैं, तो वो कहते हैं चलो गौरव को बुलाते हैं। आप हर बार एक जैसा रोल नहीं कर सकते हैं। उस पर नहीं खेल सकते हैं। और जब गदर 2 ऑफर हुई तो मुझे यही लगा कि उन्होंने इसके लिए ही मुझे बुलाया है।'

Gadar 2 actor Gaurav Chopraa reveals why he was hesitant of taking up small role of Col Rawat in film
गौरव चोपड़ा - फोटो : instagram/mrgravitas

गौरव ने आगे बताया, 'हां, कोई चीज आपकी ताकत हो सकती है, लेकिन अगर यही इकलौती चीज है, जो आप करते हैं, तो आप सिर्फ वही कर पाते हैं। इसलिए बाकी चीजें जो आप कर भी सकते हैं, वो कभी दिखा भी नहीं पाएंगे। इसलिए उस पर गौर करने के बाद, मैंने इसे पॉइंट बना लिया और उस तरह के बहुत से कामों को ना कहना शुरू कर दिया। इससे लोगों ने मुझे ज्यादा पैसे देने से भी मना कर दिया और यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 actor Gaurav Chopraa reveals why he was hesitant of taking up small role of Col Rawat in film
गौरव चोपड़ा - फोटो : instagram/mrgravitas

गौरव ने यह भी कहा कि वह शुरू में दुविधा में थे क्योंकि सीन सामान्य से भी कम थे। 'अनिल जी जिद कर रहे थे। वह कहते रहे थे आप नैरेशन में बैठ जाइए। अनिल जी ने मेरे कामों की काफी तारीफ की है, जो मैंने पिछले कुछ सालों में किए हैं। सिर्फ अनिल जी ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बेटा उत्कर्ष भी। जब भी वो मुझसे मिलते हैं तो हमेशा मेरी तारीफ करते हैं। इसलिए मुझे पता था कि अगर वह जिद कर रहे हैं, तो इस रोल में कुछ खास होगा।'

विज्ञापन
Gadar 2 actor Gaurav Chopraa reveals why he was hesitant of taking up small role of Col Rawat in film
गौरव चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव ने यह भी कहा कि फिल्म में उन्होंने जो वर्दी पहनी है, वह असली है। फिल्म के लिए डिजाइन नहीं की गई थी। इस रोल के लिए एक्टर ने 9 किलो वजन बढ़ाया था। गौरव ने बताया कि 25 दिनों तक उनकी एक्सरसाइज रूटीन अलग थी। 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed