फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ganapath actress Kriti Sanon expressed her opinion on male and female oriented films and struggle

Kriti sanon: कृति ने महिला और पुरुष प्रधान फिल्मों को लेकर दी अपनी राय, बताया क्यों है दोनों की कमाई में फर्क

Sun, 29 Oct 2023 01:20 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 29 Oct 2023 01:20 PM IST
विज्ञापन
Ganapath actress Kriti Sanon expressed her opinion on male and female oriented films and struggle
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में एक नाम कृति सेनन का भी हैं। अभिनेत्री 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में कृति सेनन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बीच, अभिनेत्री ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में पुरुष और महिला प्रधान फिल्मों को लेकर अपनी राय पेश की है, जिसमें उन्होंने कहा कि इन फिल्मों को अलग तरीके से बनाया जाता है ताकि वे अच्छी कमाई कर सकें।
विज्ञापन


पुरुष प्रधान फिल्मों पर दी यह राय
हाल ही में, एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने बताया कि कैसे पुरुष प्रधान फिल्मों को अलग ढंग से पेश किया जाता है ताकि वे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकें। अभिनेत्री ने कहा, 'यह एक तरह का चक्र है। इन फिल्मों को बड़े बजट के साथ जीवन से भी बड़े पैमाने के रूप में तैयार किया जाता है। अंत में इन फिल्मों की कमाई अच्छी होती है और मुझे लगता है कि किसी को वास्तव में आगे आने की जरूरत है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shabana Azmi: ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट पर शबाना आजमी ने व्यक्त की चिंता, बोलीं- यह एक पैटर्न बन गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्रधान फिल्मों में मेकर्स नहीं लेते जोखिम 
अभिनेत्री ने महिला प्रधान फिल्म की बात करते हुए कहा कि इन फिल्मों को बनाने को जोखिम मेकर्स नहीं लेते हैं। कृति सेनन ने कहा, 'अगर इन फिल्मों को भी पुरुष प्रधान फिल्मों की तरह पेश किया जाए तो हम इस बात से डरते हैं कि यह क्या कमाई करेगी या क्या नहीं करेगी। इसलिए यही कारण है ही हम इसकी स्थिति को सीमित रखते है और अधिक कमाई नहीं कर पाते हैं।'

इस फिल्म में आईं नजर 
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हालिया रिलीज फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन सहित कई स्टार्स नजर आएं। कृति सेनन की इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। गणपत विकास बहल द्वारा निर्देशित, फिल्म वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा निर्मित है।

यह भी पढ़ें: Mouni roy: ब्रह्मास्त्र' से बदला मौनी रॉय का जीवन, अभिनेत्री ने फिल्म को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed