सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gandhi to Gandhi talks films based on Mahatma Gandhi on his death aniversary

'गांधी' से 'गांधी टॉक्स' तक, फिल्मों में दिखे बापू के व्यक्तित्व के अलग-अलग आयाम; यहां देख सकते हैं ये फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Jan 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahatma Gandhi death anniversary 2026: आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) है। उनके आदर्श वर्षों से हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। फिल्मों में भी उनके आदर्श और व्यक्तित्व के अलग- अलग आयाम देखने को मिले हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में। 

Gandhi to Gandhi talks films based on Mahatma Gandhi on his death aniversary
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है। आज स्कूलों से लेकर राजघाट तक गांधी जी के पढ़ाए हुए पाठों को फिर से दोहराया जाएगा। समय-समय पर गांधी जी और उनके जीवन, त्याग पर कई किताबें लिखी गई हैं। वहीं बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी जिनमें उनकी जीवनी और आम जीवन में उनके आदर्शों का महत्व बताया गया। जानें ऐसी कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में- 

Trending Videos


'गांधी' (1982)

महात्मा गांधी के जीवन पर बनी सबसे चर्चित फिल्म 'गांधी' सन 1982 में आई थी। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबरो ने निर्देशित किया था। फिल्म एक एंग्लो-इंडियन प्रॉजेक्ट थी और इसमें गांधी का किरदार हॉलीवुड अभिनेता बेन किग्स्ले ने निभाया था ।'गांधी' (1982) में ओम पुरी, अमरीश पुरी, रोहिणी हट्टंगणी, रजित कपूर भी अहम भूमिका में हूं। एक महापुरुष पर बनी इस फिल्म को आठ ऑस्कर के साथ ही बाफ्टा, ग्रैमी, गोल्डन ग्लोब और गोल्डन गिल्ड समेत 26 अवॉर्ड मिले थे। इस फिल्म में बापू के मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी बनने तक के सफर को दिखाया गया है। वहीं फिल्म में उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी के त्याग और समर्पण को भी बहुत करीब से दिखाया गया है। इस फिल्म को आप अपने परिवार के साथ अमेजन प्राइम विडियो पर भी देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार (1993)
आजादी के समय के महापुरुषों पर बनी शायद ही कोई ऐसी बॉयोपिक होगी जिसमें गांधी जी के किरदार की मौजूदगी न दिखाई गई हो। ऐसी ही एक फिल्म 1993 में आई फिल्म 'सरदार' थी। मूल रूप से ये फिल्म सरदार वल्लभभाई पटेल की जिंदगी पर बनाई गई थी। मगर इसमें गांधी जी के विचारों और पटेल जी के सोच के बीच के संघर्ष को दिखाया गया है। एक तरफ अहिंसा प्रिय गांधी थे, वहीं दूसरी तरफ गरम दल के नेता  सरदार वल्लभभाई पटेल थे। इस फिल्म में सरदार पटेल का किरदार अभिनेता परेश रावल ने निभाया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम विडियो पर देख सकते हैं। 

 

Gandhi to Gandhi talks films based on Mahatma Gandhi on his death aniversary
लगे रहो मुन्नाभाई,मेकिंग ऑफ गांधी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
द मेकिंग ऑफ महात्मा (1996) 
द मेकिंग ऑफ महात्मा की कहानी एक किताब पर बेस्ड है। इस किताब 'द अप्रेंटिसशिप ऑफ ए महात्मा' को फातिमा मीर ने लिखा था। श्याम बेनेगल इस फिल्म के निर्देशक थे। फिल्म में समर्पण और त्याग के रास्ते को अपना कर गांधी जी कैसे आम इंसान से महात्मा बने, इस सफर को दिखाया गया है। रजित कपूर ने इस फिल्म में गांधी का किरदार निभाया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम विडियो पर उपलब्ध है।

लगे रहो मुन्नाभाई (2006)
साल 2006 में आई संजय दत्त की लगे रहो मुन्नाभाई में बापू के विचारों को आज की पीढ़ी में उपयोग होते दिखाया गया है। जब भी फिल्म का मुख्य किरदार मुन्ना किसी मुश्किल में फंसता तो तो उसे गांधी जी दिखाई देते थे और अपने विचार उन्हें बताकर उसकी परेशानियां दूर करते थे। इस फिल्म में अभिनेता दिलीप प्रावलकर गांधी जी के किरदार में थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम विडियो पर मौजूद है।
 

गांधी, माई फादर (2007)
महात्मा गांधी के जीवन और उनके देश प्रेम के बारे में कई किताबों और फिल्मों में बताया गया है। मगर राष्ट्रपिता अपने बच्चों के लिए कैसे पिता थे। ये बात फिल्म 'गांधी माई फादर' को देख कर पता चलती है। 2007 में आई इस फिल्म में उनके परिवार का उनके प्रति नजरिया दिखाया गया था। फिल्म में गांधी जी का किरदार अभिनेता दर्शन जरीवाला ने निभाया था तो वहीं उनके बेटे का किरदार अभिनेता अक्षय खन्ना ने निभाया था। फिल्म में बताया गया था कि गांधी जी के बेटे को ऐसा लगता था कि गांधी जी राष्ट्रपिता तो बन गए लेकिन एक पिता होने का फर्ज नहीं निभा पाए। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं। 

गांधी टॉक्स (2026)
आज रिलीज हुई फिल्म 'गांधी टॉक्स' में भी महात्मा गांधी के आदर्श ही एक तरह से दिखाए गए हैं। यह फिल्म एक साइलेंट मूवी है। भावनाओं से बुनी गई यह कहानी कहीं न कहीं गांधी जी के आदर्शों की अहमियत को समझाती है। फिल्म में विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। 30 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को आप सिनेमा घरों में देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed