सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gaurav Kapur Gets Emotional As Kritika Kamra Walks In At Wedding Watch Heart Touching Wedding Inside Video

कृतिका की एंट्री पर भावुक हो गए गौरव कपूर, सामने आया कपल की शादी का इनसाइड वीडियो; एक-दूसरे से किए ये वादे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 17 Mar 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Gaurav-Kritika Wedding Video: गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी का एक दिल छू लेने वाला प्यारा वीडियो सामने आया है। वीडियो में शादी के दिन के खास पल देखने को मिलते हैं। यहां देखिए वीडियो में क्या है खास…

Gaurav Kapur Gets Emotional As Kritika Kamra Walks In At Wedding Watch Heart Touching Wedding Inside Video
गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कृतिका कामरा और गौरव कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना है। इस बेहद निजी समारोह में कई सेलेब्स भी पहुंचे थे। अब कपल की शादी का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों के स्पेशल दिन के खास पल देखने को मिलते हैं, जहां कृतिका को शादी के जोड़े में देखकर गौरव भावुक हो जाते हैं। इसके बाद कपल का एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाना और एक-दूसरे के लिए उनती बातें और वादे, जिन्हें सुनकर शादी में मौजूद हर किसी की आंखें खुशी से नम हो जाती है। इस वीडियो में दोनों शादी के पीछे की वजह को भी बताते हैं।

Trending Videos

कृतिका को देख भावुक हुए गौरव
11 मार्च को हुए कृतिका और गौरव के सिविल विवाह के कुछ दिनों बाद यह प्यारा वीडियो सामने आया है। वीडियो में बांद्रा स्थित उनके घर पर हुए इस निजी समारोह की झलक मिलती है, जिसमें कई अनदेखे पल अब सबके सामने आ गए हैं। दिल को छू लेने वाली बातों से लेकर सहज प्रतिक्रियाओं तक, इस फुटेज ने उनकी सादगीपूर्ण शादी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। इसमें दुल्हन की एंट्री पर गौरव का भावुक हो जाना इस वीडियो का मुख्य आकर्षण बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gaurav Kapur Gets Emotional As Kritika Kamra Walks In At Wedding Watch Heart Touching Wedding Inside Video
गौरव कपूर और कृतिका कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत कपूर के इस दिन के महत्व पर विचार करने से होती है, जिसमें वह समारोह को अपने रिश्ते का एक स्वाभाविक कदम बताते हैं। जैसे ही मेहमान इकट्ठा होते हैं, कृतिका के दुल्हन के तौर पर एंट्री करने पर गौरव इमोशनल हो जाते हैं और आंसू पोंछते हुए दिखाई देते हैं।

जबकि दोस्त और परिवार वाले खुशी मनाते हैं। इसके बाद दोनों रजिस्टर्ड मैरिज के लिए डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर करते हैं। फिर एक-दूसरे को माला पहनाते हैं। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन और उनके मेहमानों के बीच के खूबसूरत और प्राइवेट पल प्रमुखता से दिखाए गए हैं, जो समारोह के माहौल की झलक पेश करते हैं।

Gaurav Kapur Gets Emotional As Kritika Kamra Walks In At Wedding Watch Heart Touching Wedding Inside Video
कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauravkaps और सोशल मीडिया

एक-दूसरे का साथ देने का किया वादा
अंत में दूल्हा-दुल्हन वेडिंग स्पीच दिया और एक-दूसरे से शादी के वादे किए। इस दौरान कृतिका ने गौरव को एक पर्सनल मैसेज देते हुए कहा कि यह दिन उन्हें सही लगा और उन्होंने खुद को हमेशा साथ में विश्वास रखने वाली बताया।

उन्होंने वादा किया कि वह हमेशा गौरव की बातें सुनेंगी, उनका साथ देंगी और हमेशा उन पर प्यार बरसाती रहेंगी। वहीं गौरव ने अपने वादों में कहा कि वह हमेशा कृृतिका की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करेंगे और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। कपल के वेडिंग वाउज को सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया। इसके बाद लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी।

 

Gaurav Kapur Gets Emotional As Kritika Kamra Walks In At Wedding Watch Heart Touching Wedding Inside Video
गौरव-कृतिका की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
कई सेलेब्स की दिखी झलक
वीडियो में समारोह में मौजूद सेलेब्स की झलक भी देखने को मिलती है। इनमें सोहा अली खान, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, सागरिका घाटगे, आशीष नेहरा, श्रेया धनवंतरि और कीर्ति कुल्हारी समेत कई करीबी दोस्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed