‘अश्लीलता की हदें पार की’, कंगना ने की नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' की आलोचना; कहा- बॉलीवुड पर लगे लगाम
Kangana Ranaut Slams Sarke Chunar Teri Sarke Song: कंगना रनौत ने नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके तेरी चुनर सरके’ की जमकर आलोचना की। उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कड़ा एक्शन लेने की मांग की…
विस्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज के बाद अपने आपत्तिजनक बोल और कोरियोग्राफी के कारण विवादों में घिर गया है। इस गाने के सेंसर बोर्ड से पास होने को लेकर भी विवाद है। अब अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भी इस गाने की कड़ी आलोचना करते हुए बॉलीवुड पर 'अश्लीलता' की हदें पार करने का आरोप लगाया है।
सख्ती बरतने की जरूरत
एएनआई से बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडों और ध्यान आकर्षित करने के मामले में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है। इस तरह की अश्लीलता और अभद्रता के प्रदर्शन पर और भी सख्ती बरतने की जरूरत है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कड़ी लगाम लगानी होगी।’
#WATCH | Delhi: On the controversy over the actress Nora Fatehi's song, BJP MP Kangana Ranaut says, "Bollywood has crossed all limits with vulgarity, tactics, and attention-seeking. The entire country is condemning and reprimanding them. But I don't think they have any… pic.twitter.com/o4cyShzoEY
— ANI (@ANI) March 17, 2026
अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी
कंगना से पहले भी कई लोगों ने इस गाने के बोलों पर आपत्ति जताई है। गायक अरमान मलिक ने भी गाने के बोल सुनकर हैरानी जताई। अपने एक्स अकाउंट पर उन्होंने कहा कि बोल सुनकर उन्हें वीडियो दोबारा देखना पड़ा क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने क्या सुना है। कमर्शियल गानों में लिरिक्स का स्तर नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस हद तक गिरते देखकर दुख होता है।
This showed up on my timeline and I had to replay it just to make sure I heard it right. Sad to see commercial songwriting hit a new low.. https://t.co/BMMABqblnW
— ARMAAN ✦ (@ArmaanMalik22) March 16, 2026
सीबीएफसी से गाने को हटाने की मांग
इस बीच एक वकील ने सीबीएफसी से गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और उसे हटाने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि इसके बोल और दृश्य अश्लील और हानिकारक हैं, खासकर नाबालिगों के लिए।
एएनआई के मुताबिक, शिकायतकर्ता का आरोप है कि यूट्यूब पर जारी और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे इस गाने में अत्यधिक अश्लील, यौन उत्तेजक और आपत्तिजनक अभिव्यक्तियां हैं। सीन और डांस भी उत्तेजक हैं और अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, जिससे सार्वजनिक शालीनता भंग होती है। इस गीत के संबंध में दिल्ली पुलिस साइबर सेल में एक अलग आपराधिक शिकायत पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है।
पैन इंडिया कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ का है गाना
'सरके चुनर तेरी सरके' आगामी पैन इंडिया कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का हिस्सा है, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है। गीत की शुरुआती पंक्तियां दोहरे अर्थों वाली हैं, जिनमें यौन संबंध का काफी विस्तृत वर्णन किया गया है। फिल्म के आधिकारिक संगीत सहयोगी आनंद ऑडियो ने इस गीत को हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में अपलोड किया था।
कमेंट
कमेंट X